नई दिल्लीः वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान पर पहुंच गये। शेयर मार्केट में मंगलवार की सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स में 0.23 प्रतिशत और निफ्टी में 0.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
घरेलू शेयर बाजार में सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद कुछ ही दिग्गज कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे, जिसमें टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के शेयरों में 2.05 प्रतिशत से लेकर 1.03 प्रतिशत की मजबूती दिखी। वहीं, दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, श्रीराम फाइनेंस, जियो फाइनेंशियल, आयशर मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.02 प्रतिशत से लेकर 0.81 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
स्टॉक मार्केट में मंगलवार की सुबह 10.30 बजे तक के कारोबार में सूची के अनुसार 2,356 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इन शेयरों में से 973 शेयर लगातार मुनाफा बटोरते हुए हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,383 शेयर लगातार नुकसान उठाने की वजह से लाल निशान में बने हुए थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट की वजह से हरे निशान में थे। जबकि 18 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 56.75 अंक की बढ़त के साथ 82,116.17 अंक पर खुला था। कारोबार शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से 200 अंकों के उछाल के साथ सूचकांक 82,250.42 अंक तक पहुंच गया, लेकिन कुछ ही देर बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण सारी बढ़त गंवा दी और लाल निशान तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद औऱ बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 187.01 अंक की गिरावट के साथ 81,872.41 अंक के स्तर पर था। इसी प्रकार एनएसई के निफ्टी ने भी सुबह 50.75 अंकों की उछाल के साथ 24,996.20 अंक से कारोबार की शुरुआत की, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज बिकवाली होते ही सूचकांक की चाल धीमी होने लगी। सुबह 10 बजे तक निफ्टी 53.60 अंक की गिरावट के साथ 24,891.85 अंक पर था। जबकि सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 82,059.42 अंक और निफ्टी ने 24,945.45 अंक पर कारोबार की समाप्ति की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत