नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को टैरिफ के मामले में राहत देकर ग्लोबल मार्केट को क्रैश होने से बचा लिया है। टैरिफ में 90 दिनों की मोहलत का सीधा असर दुनिया भऱ के बाजारों में दिखने लगा है। अमेरिका में शेयर बाजार पिछले सत्र की अपेक्षा मजबूत स्थिति में है। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार दो प्रतिशत से अधिक की मजबूती हासिल करने में सफल रहे। यही नहीं एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख बना हुआ है।
दुनिया के अनेकों देशों में टैरिफ वॉर की चिंता कम होने के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.79 प्रतिशत उछल कर 5,405.97 अंक के स्तर पर पहुंच गया। नैस्डेक ने 107.03 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,831.48 अंक का आंकड़ा पार किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,557.85 अंकों तक पहुंच गया। यही नहीं, यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त तेजी का माहौल नजर आया। एफटीएसई इंडेक्स 170.16 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,134.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीएसी इंडेक्स ने 168.32 अंकों की तेजी के साथ 7,273.12 अंक के स्तर पर कारोबार किया। डीएएक्स इंडेक्स 580.73 अंकों की बढ़त के साथ 20,954.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एशिया के अधिकांश बाजारों में भी तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। हालांकि, थाईलैंड के स्टॉक मार्केट में मंगलवार को छुट्टी होने के कारण सेट कंपोजिट इंडेक्स में कारोबार ही नहीं हुआ।
एशियाई बाजारों पर गौर करें तो वहां का इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,260.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशिया में गिफ्ट निफ्टी 346.50 अंकों की मजबूती के साथ 23,369 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी इंडेक्स 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,478.97 अंकों पर है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने भी बाजार में जोरदार छलांग लगाई है।
फिलहाल, यह सूचकांक 366.57 अंक यानी 1.88 प्रतिशत उछल कर 19,879.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,613.76 अंकों के स्तर पर है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 395.76 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,378.12 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,441.85 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,457.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड