मुंबईः डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस प्रोवाइडर ब्लैक बॉक्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 और चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है, जिसमें कंपनी की आय 5,967 करोड़ रुपए रही है। जबकि वित्त वर्ष 2024 में समान अवधि में कुल आय 6,282 करोड़ रुपए थी। कंपनी का मानना है कि मुख्य रूप से ग्राहक द्वारा निर्णय लेने में देरी और कम मार्जिन वाले अकाउंट्स से रणनीतिक निकासी के कारण इसमें कमी आई है। हालांकि, इन उपायों से मार्जिन में मजबूत वृद्धि हुई है, जिससे ईबीआईटीडीए में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा 531 करोड़ रुपए हो गया और ईबीआईटीडीए मार्जिन 210 आधार अंकों से बढ़कर 8.9 प्रतिशत हो गया है।
कंपनी ने अनुशासित एक्जिक्यूशन और रणनीतिक पोर्टफोलियो के रीअलाइनमेंट के माध्यम से मुनाफे और परिचालन दक्षता में लगातार सुधार किया है। प्रमुख मेट्रिक्स जैसे ऑर्डर बुक और मजबूत बैलेंस शीट के साथ ईबीआईटीडीए, मुनाफे और मार्जिन में सकारात्मक गति दिखाई है। कंपनी के कर के बाद मुनाफे (पीएटी) में सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह मुनाफा 205 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि, पीएटी मार्जिन में 120 आधार अंकों का सुधार हुआ है, जो कि बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गया है। ब्लैक बॉक्स को उम्मीद है कि उसकी नई गो-टू-मार्केट रणनीति और बेहतर पाइपलाइन एग्जीक्यूशन से वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही से आय वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
रिपोर्ट के आधार पर वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा और आय बढ़कर 1,545 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। यही नहीं, चौथी तिमाही के लिए ईबीआईटीडीए 147 करोड़ रुपए रहा, जो कि पिछले साल की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है, साथ ही मार्जिन 9.5 प्रतिशत रहा, जो कि 130 आधार अंकों से अधिक है। यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में पीएटी में पिछले साल की तुलना में 48 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 60 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पीएटी मार्जिन 120 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 3.9 प्रतिशत हो गया। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में ऑर्डर की गति मजबूत रही है। कंपनी ने 1,550 करोड़ रुपए से अधिक के नए सौदे हासिल किए, जो पिछली तीन तिमाहियों के औसत से दोगुने से भी अधिक हैं।
कंपनी की प्रमुख ऑर्डर जीत में एक अमेरिकी अस्पताल नेटवर्क के साथ 240 करोड़ रुपए का डिजिटल आधुनिकीकरण एग्रीमेंट हुआ है। इसके अलावा वैश्विक हाइपरस्केलर्स के लिए डेटा सेंटर सेवाओं में 225 करोड़ रुपए से अधिक, एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण में 130 प्लस करोड़ रुपए, एक प्रमुख अमेरिकी विश्वविद्यालय से शिक्षा क्षेत्र में 90 करोड़ रुपए और एक प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स फर्म के साथ 90 करोड़ रुपए का एग्रीमेंट शामिल है। कंपनी के पास 31 मार्च, 2025 तक कंसोलिडेटेड ऑर्डर बैकलॉग 504 मिलियन डॉलर था, जो आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित आय का लगभग दो-तिहाई हिस्सा था। अपनी भारत विकास रणनीति के हिस्से के रूप में ब्लैक बॉक्स ने अपने घरेलू व्यवसाय का विस्तार करने और अपने बेंगलुरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपए देने की प्रतिबद्धता जताई है।
कंपनी ने वर्ष के दौरान दूरसंचार और नगर निगम के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को सपोर्ट करने के लिए 180 करोड़ रुपये के दो प्रमुख भारतीय एग्रीमेंट प्राप्त किए गए, जो कंपनी के भारत की आय को दोगुना करने में मदद करेंगे। मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के कारण कंपनी ने शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 50 प्रतिशत (2 रुपए के अंकित मूल्य पर 1 रुपए प्रति शेयर) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। अपनी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करते हुए, क्रिसिल ने मार्च 2025 में ब्लैक बॉक्स की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग को बीबीबी प्लस/स्थिर में अपग्रेड किया।
ब्लैक बॉक्स के पूर्णकालिक निदेशक संजीव वर्मा ने कहा कि उच्च-मूल्य वाले ग्राहक सेगमेंट और परिचालन कठोरता पर हमारे रणनीतिक फोकस ने ऑर्डर बुक और मुनाफे दोनों में सार्थक विस्तार किया है। उद्योगों में चल रहे डिजिटल और एआई-संचालित परिवर्तन संरचनात्मक विकास के अवसर प्रस्तुत करते हैं और हम उनका लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। कार्यकारी निदेशक और वैश्विक सीएफओ दीपक कुमार बंसल ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 में मुनाफे और पूंजी दक्षता पर मजबूत प्रगति हुई है। हमारा एबीआईटीडीए मार्जिन दोहरे अंकों के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, जिसे आय और परिचालन अनुशासन का समर्थन प्राप्त है। मजबूत आरओई और पाइपलाइन, साथ ही अच्छे कैश फ्लो से हम वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को पूरा करने में आश्वस्त हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Tariff पर Trump को सुप्रीम झटका, भारत को बड़ी राहत: 18% से घटकर 10% हुआ अमेरिकी शुल्क
RBI Report: रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 725.727 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
निवेशकों की आय बढ़ी, मुनाफा घटा: 13 तिमाहियों बाद Nifty 50 की कमाई में झटका
अमेरिका-ईरान तनाव से बाजारों में हलचल: सोना-चांदी चमके, डॉलर भी दमदार
Stock Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी भी 25,800 के पार
वित्त वर्ष 2027 में ब्याज दरें स्थिर रख सकता है आरबीआई : रिपोर्ट
Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ धड़ाम, चांदी भी हुई सस्ती
सर्राफा बाजार में मिलाजुला रुखः सोने की कीमत 700 रुपये बढ़ी, चांदी में 2500 रुपये की गिरावट
RBI Digital Payment इंडेक्स 500 के पार, सितंबर 2025 में 516.76 पर पहुंचा डीपीआई
Indian Stock Market Crash: 800 अंक टूटा BSE Sensex, आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली