नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त देखने को मिली। आज सुबह के सत्र में बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने हल्की तेजी दिखाई। हालांकि, लिवालों और बिकवालों के बीच जारी खींचतान के कारण दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
बीएसई का सेंसेक्स 35.52 अंक की हल्की बढ़त के साथ 84,663.68 अंक पर खुला। शुरुआत में यह सूचकांक खरीदारी के दबाव से उछल कर 84,916.10 अंक तक पहुंचा, लेकिन बिकवाली के दबाव के कारण 84,638.68 अंक तक गिर गया। फिर भी, यह सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बना रहा। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 132.02 अंक की बढ़त के साथ 84,760.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में आज के कारोबार में टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एनटीपीसी और लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों में मजबूती देखी गई, जो 2.63 प्रतिशत से लेकर 0.67 प्रतिशत तक चढ़े। वहीं, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
एनएसई का निफ्टी 45.80 अंक की बढ़त के साथ 25,982 अंक पर खुला। शुरुआत में लिवालों और बिकवालों के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली, जिसके कारण निफ्टी की चाल भी उपर-नीचे होती रही। खरीदारी के दबाव से यह सूचकांक 26,025.05 अंक तक पहुंचा, जबकि बिकवाली के दबाव से यह 25,960.30 अंक तक गिर गया। हालांकि, सुबह 10 बजे तक निफ्टी 47.60 अंक की बढ़त के साथ 25,983.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।
आज के कारोबार में 2,064 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,224 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 840 शेयर लाल निशान में थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में थे, जबकि 12 शेयर लाल निशान में थे। निफ्टी में भी 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में थे, और 17 शेयर लाल निशान में।
अन्य प्रमुख खबरें
Tariff पर Trump को सुप्रीम झटका, भारत को बड़ी राहत: 18% से घटकर 10% हुआ अमेरिकी शुल्क
RBI Report: रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 725.727 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
निवेशकों की आय बढ़ी, मुनाफा घटा: 13 तिमाहियों बाद Nifty 50 की कमाई में झटका
अमेरिका-ईरान तनाव से बाजारों में हलचल: सोना-चांदी चमके, डॉलर भी दमदार
Stock Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी भी 25,800 के पार
वित्त वर्ष 2027 में ब्याज दरें स्थिर रख सकता है आरबीआई : रिपोर्ट
Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ धड़ाम, चांदी भी हुई सस्ती
सर्राफा बाजार में मिलाजुला रुखः सोने की कीमत 700 रुपये बढ़ी, चांदी में 2500 रुपये की गिरावट
RBI Digital Payment इंडेक्स 500 के पार, सितंबर 2025 में 516.76 पर पहुंचा डीपीआई
Indian Stock Market Crash: 800 अंक टूटा BSE Sensex, आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली