मुंबईः भारतीय शेयर बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। यहां शुक्रवार की सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 113 अंकों की कमजोरी के साथ 80,850 और निफ्टी 53 अंकों की कमजोरी के साथ 24,782 पर कारोबार कर रहा था। आज के कारोबी सत्र की शुरुआत में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87 अंक की तेजी के साथ 57,117 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 46 अंक की तेजी के साथ 17,802 पर था।
भारतीय शेयर बाजार में सेक्टोरल आधार पर पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, प्राइवेट बैंक और पीएसई हरे निशान में थे। ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, बीईएल, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एसबीआई, एनटीपीसी और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, इटरनल (जोमैटो) और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे।
बाजार के जानकारों के अनुसार, अर्थव्यवस्था में ऋण वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बैंक की साहसिक पहलों के सकारात्मक प्रभाव से बाजार (खासकर बैंक निफ्टी) में तेजी बरकरार रहने की संभावना है, लेकिन बाजार में लगातार जारी एफआईआई बिकवाली के चलते यह तेजी सीमित रह सकती है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 अक्टूबर को 1,605 करोड़ रुपए मूल्य की इक्विटी बेची थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2,916 करोड़ रुपए का शेयर बाजार में निवेश किया। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के कारण शेयर बाजार बंद था। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,983.31 और निफ्टी 225.20 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,836.30 पर बंद हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत