नई दिल्लीः भारत सरकार के नवरत्नों में शामिल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी सेल नित नए इतिहास रच रही है। इस कंपनी का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। सेल ने वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16.5 प्रतिशत बढ़कर 1,011 करोड़ रुपए हो गया है। इस उपलब्धि से उत्साहित होकर कंपनी ने अपने लाभांश में से 1.60 रुपए प्रति शेयर निवेशकों को देने की घोषणा की है। यदि शेयरधारकों की मंजूरी मिल जाती है, तो निवेशकों को डिविडेंड मिलना तय है।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही के दौरान सेल की परिचालन से होने वाली आय में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कि 27,958 करोड़ रुपए से बढ़कर 29,316 करोड़ रुपए हो गई है। सेल की बिक्री का आंकड़ा पिछले साल की अंतिम तिमाही में 4.56 मिलियन टन था, जो इस साल समान अवधि में 5.33 मिलियन टन हो गई है। सेल की परिचालन से होने वाली आय वर्ष 2024 की दिसंबर की तिमाही की आय 24,489.91 करोड़ रुपए की तुलना में 19.7 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार पूरे वित्तीय वर्ष के लिए सेल का समेकित लाभ 2,371.82 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 1,02,479.06 करोड़ रुपए रही है, जो वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 1,05,378.33 करोड़ रुपए से कुछ कम है।
सेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कंपनी के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि व्यापार नीतियों और आयात गतिशीलता में बदलाव से आकार लेने वाले ग्लोबल स्टील आउटलुक में सेल ने मजबूत प्रदर्शन रखा है। हमारे ताजा वित्तीय परिणाम परिचालन दक्षता, सतत विकास और पक्षकारों के लिए मूल्य सृजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाते हैं। वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ और आयात दबावों से उत्पन्न चुनौतियों के बीच हमारा मजबूत प्रदर्शन हमारी स्थिति को मजबूत करते हुए जटिलताओं को सुलझाने की हमारी क्षमता को भी दर्शाता है। सहायक सरकारी नीतियां घरेलू स्टील मांग के लिए अच्छे संकेत हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, सेल राष्ट्रीय इस्पात नीति के अनुरूप नवाचार, लागत अनुकूलन और नियोजित भविष्य के विस्तार पर केंद्रित है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड