नई दिल्लीः ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेजन ने वर्ष 2025 में अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए 2000 करोड़ रुपये के निवेश का निर्णय लिया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इस साल परिचालन बुनियादी ढांचे का विस्तार और अपग्रेड करने, सहयोगी सुरक्षा और कल्याण कार्यक्रमों में सुधार करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अपने फुलफिलमेंट नेटवर्क के लिए नए टूल्स और टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए कुल मिलाकर 2,000 करोड़ रुपए यानी 233 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेगी। यह नया निवेश अमेजन द्वारा एक परिचालन नेटवर्क बनाने में किए गए निवेश के अतिरिक्त है, जो कंपनी को देश भर में सभी सर्विस वाले पिन-कोड तक डिलीवरी करने में मदद करता है।
अमेजन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के परिचालन के वीपी, अभिनव सिंह ने कहा कि भारत में अब एक दशक से अधिक समय से हम सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इृसका मकसद देश भर में हमारे ग्राहकों के लिए सुरक्षा, गति और विश्वसनीयता के साथ डिलीवरी करने के लिए डिजाइन करना है। अपनी बुनियादी संरचना क्षमताओं को मजबूत करके, प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ाकर और अत्याधुनिक तकनीक को लागू करके, हम अपने कर्मचारियों, सहयोगियों और भागीदारों का समर्थन करते हुए पूरे भारत में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए अमेजन को तैयार कर रहे हैं। कंपनी ने इन निवेशों से नई साइटें शुरू करने और अपने फुलफिलमेंट, सॉर्टेशन और डिलीवरी नेटवर्क में मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड करने की योजना बनाई है। यह निवेश प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ाएगा, फुलफिलमेंट की गति में सुधार करेगा और कंपनी के संचालन नेटवर्क में दक्षता बढ़ाएगा, जिससे अमेजन को पूरे भारत में ग्राहकों को तेजी से और अधिक विश्वसनीय तरीके से सेवा देने में मदद मिलेगी।
अमेजन ने कहा कि वह परिचालन नेटवर्क में कर्मचारियों और सहयोगियों के स्वास्थ्य और वित्तीय कल्याण में सुधार के उद्देश्य से पहलों में निवेश और विस्तार करना जारी रखेगा। पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय राजधानी में अपने वार्षिक ‘संभव शिखर सम्मेलन’ के पांचवें संस्करण में, ई-कॉमर्स कंपनी ने 2030 तक भारत से 80 बिलियन डॉलर से अधिक संचयी निर्यात को हासिल करने के लिए अपनी निर्यात प्रतिबद्धता को चार गुना बढ़ाने की घोषणा की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड