नई दिल्लीः गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेकऑफ के बाद कुछ ही मिनटों में मेघानी के रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार होने के बाद शेयर बाजार में टाटा समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट नजर आई। सेंसेक्स में शामिल ग्रुप की प्रमुख कंपनियों टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील और टीसीएस के शेयरों में भारी बिकवाली दिखी।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक एयर इंडिया का विमान हादस दोपहर में 1:30 बजे के आस-पास हुआ था। इस घटना के बाद करीब 03.40 बजे बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 714.45 रुपये, टाइटन के शेयर 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3448.90 रुपये, टाटा स्टील 2.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152.60 रुपये और टीसीएस के शेयर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3432.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
देश की प्रमुख एविएशन कंपनी इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) के शेयर 3.32 प्रतिशत (187.00 रुपये) की गिरावट के साथ 5444.00 रुपये और स्पाइसजेट के शेयर 2.40 प्रतिशत 1.09 रुपये की गिरावट के साथ 44.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। बता दें, एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद इंडिगो को शेयर बाजार में मार्केट कैप 7,458.46 करोड़ रुपए घट गया। जबकि, स्पाइसजेट का मार्केट कैप 152.55 करोड़ रुपए घट गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड