नई दिल्लीः गुजरात के अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद सभी विमानन कंपनियां अलर्ट हो गई हैं। हाल के दिनों में एयरइंडिया और इंडिगो की कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग होने या फ्लाइट कैंसिल होने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। ऐसे में टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद शुरू हुई सुरक्षा जांच, ईरानी एयर स्पेस के बंद होने और अन्य तकनीकी कारणों की वजह से लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में की गई ये कटौती कम से कम जुलाई के पहले पखवाड़े तक जारी रहेगी।
टाट ग्रुप के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि एयर इंडिया के सामने उत्पन्न कठिन स्थितियों को देखते हुए एयरलाइन के ऑपरेशन की स्थिरता और बेहतर दक्षता को सुनिश्चित करने के लिए तथा मुसाफिरों की असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइन ने अगले कुछ सप्ताह तक अंतरराष्ट्रीय विमान की उड़ानों की संख्या में 15 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। एयरलाइन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में कटौती शुक्रवार 20 जून से लागू की जाएगी, जो कम से कम मध्य जुलाई तक जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि मिडिल ईस्ट में जारी जियो पॉलिटिकल टेंशन, यूरोप और पूर्वी एशिया के कई देशों में जारी नाइट कर्फ्यू और एयरलाइन की सुरक्षा जांच की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अस्थिरता आ रही है।
उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से ही एयर इंडिया को संचालन व्यवधान (ऑपरेशन हर्डल्स) का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से पिछले 6 दिनों में एयरलाइन की 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में की गई कटौती से प्रभावित होने वाले मुसाफिरों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उन सभी को समय रहते सूचित किया जाएगा और उनके लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करने की पूरी कोशिश की जाएगी। प्रभावित होने वाले मुसाफिर अपने सफर को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ही रीशेड्यूल कर सकते हैं या रिफंड हासिल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि एयरलाइन बोइंग 777 के लिए सुरक्षा जांच का दायरा बढ़ाएगी। एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में की गई अस्थाई कटौती से रिजर्व एयरक्राफ्ट की मौजूदगी बढ़ेगी, जिससे किसी भी गंभीर हालत से ज्यादा असरकारी तरीके से निपटा जा सकेगा। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार 20 जून से लागू होने वाली नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सूची जल्दी ही हर प्लेटफॉर्म पर शेयर की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान