मुंबईः अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड यानी एएएचएल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी को अपने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के लिए एक प्रोजेक्ट फाइनेंस स्ट्रक्चर के माध्यम से एक अरब डॉलर की फाइनेंसिंग मिली है। इस लेन-देन में जुलाई 2029 तक मैच्योर होने वाले 750 मिलियन डॉलर के नोट जारी करना शामिल है, जिसका इस्तेमाल रिफाइनेंसिंग के लिए किया जाएगा। यही नहीं, फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर में एडिशनल 250 मिलियन डॉलर जुटाने का प्रावधान भी शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप कुल एक अरब डॉलर की फाइनेंसिंग होगी।
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और भारत के सबसे बड़े निजी हवाई अड्डा संचालक ने कहा कि यह फ्रेमवर्क एमआईएएल के विकास, आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि के लिए पूंजीगत व्यय कार्यक्रम को बेहतर फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करेगा। यह नई फाइनेंसिंग हाल ही में वैश्विक बैंकों के एक संघ से एएएचएल द्वारा प्राप्त 750 मिलियन डॉलर की फाइनेंसिंग के बाद हुई है। लेटेस्ट ट्रांजैक्शन डायवर्सिफाइड ग्लोबल कैपिटल मार्केट तक अडानी की पहुंच और भारत के नेक्स्ट जनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म पर हाई-क्वालिटी वाले निवेशकों को आकर्षित करने की कंपनी की क्षमता का प्रमाण है।
अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने कहा कि यह अदाणी एयरपोर्ट्स के ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म की शक्ति, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। उन्होंने कहा कि अपोलो मैनेज्ड फंड्स और अग्रणी संस्थागत निवेशकों की भागीदारी के साथ, हमें पूंजी के ग्लोबल पूल तक अपनी पहुंच को गहरा करने पर गर्व है। सबसे बड़े प्राइवेट इंवेस्टमेंट-ग्रेड प्रोजेक्ट फाइनेंस निर्गमों में से एक को सुरक्षित करने की हमारी क्षमता वित्तीय अनुशासन, पूंजी दक्षता और लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भारत का पहला इन्वेस्टमेंट ग्रेड (आईजी) रेटेड प्राइवेट बॉन्ड निर्गम है। इस लेन-देन का नेतृत्व अपोलो-मैनेज्ड फंड्स द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख संस्थागत निवेशकों और बीमा कंपनियों के एक समूह की भागीदारी थी। इसमें ब्लैकरॉक-मैनेज्ड फंड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड आदि शामिल थे, जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के अवसर और अदाणी एयरपोर्ट्स के ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म में वैश्विक विश्वास को रेखांकित करता है। एमआईएएल के स्थिर परिसंपत्ति आधार, नकदी प्रवाह और ऑपरेशनल एक्सीलेंस द्वारा समर्थित, नोटों को बीबीबी-/स्टेबल रेटिंग दिए जाने की उम्मीद है।
एएएचएल ने कहा कि कंपनी आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार, डिजिटलीकरण और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन में निरंतर निवेश के माध्यम से हवाई अड्डों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने के लॉन्ग-टर्म विजन के लिए प्रतिबद्ध है। यह ट्रांजैक्शन एमआईएएल के सस्टेनेबिलिटी एजेंडे को भी गति देगा, जो 2029 तक नेट जीरो उत्सर्जन प्राप्त करने के अपने लक्ष्य का समर्थन करेगा। एएएचएल को 2019 में अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी के रूप में शामिल किया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Tariff पर Trump को सुप्रीम झटका, भारत को बड़ी राहत: 18% से घटकर 10% हुआ अमेरिकी शुल्क
RBI Report: रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 725.727 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
निवेशकों की आय बढ़ी, मुनाफा घटा: 13 तिमाहियों बाद Nifty 50 की कमाई में झटका
अमेरिका-ईरान तनाव से बाजारों में हलचल: सोना-चांदी चमके, डॉलर भी दमदार
Stock Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी भी 25,800 के पार
वित्त वर्ष 2027 में ब्याज दरें स्थिर रख सकता है आरबीआई : रिपोर्ट
Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ धड़ाम, चांदी भी हुई सस्ती
सर्राफा बाजार में मिलाजुला रुखः सोने की कीमत 700 रुपये बढ़ी, चांदी में 2500 रुपये की गिरावट
RBI Digital Payment इंडेक्स 500 के पार, सितंबर 2025 में 516.76 पर पहुंचा डीपीआई
Indian Stock Market Crash: 800 अंक टूटा BSE Sensex, आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली