लखनऊ, विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कृषक-वैज्ञानिक संवाद गोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कृषि मंत्री के नेतृत्व में किया जा रहा है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, सरकारी योजनाओं और टिकाऊ खेती की विधिवत जानकारी देनी है। कार्यक्रम को जहां भी आयोजित किया गया है, उसे जमकर सराहना हो रही है। जिला लखनऊ के विकास खंड चिनहट के ग्राम धतिंगरा में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन था।
इसके तहत एक कृषक-वैज्ञानिक संवाद गोष्ठी में लोगों को उनके विचार रखने का अवसर दिया गया। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनय कौशल, डॉ. ए.के. दुबे (वैज्ञानिक, के.वी.के. लखनऊ), डॉ. कंचन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ललित कुमार, आलोक कुमार पाण्डेय, विवेक चौधरी और ग्राम प्रधान के अलावा तमाम किसान भी मौजूद रहे। किसानों को गोष्ठी में खेती से संबंधित समसामयिक जानकारी दी गई। इसमें मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग, डी.एस.आर. पद्धति से धान की सीधी बुवाई, बीज शोधन, पॉली हाउस, स्प्रिंकलर, मलचिंग, और सहफसली को विस्तार से सिखाया गया।
दूसरी ओर वाराणसी के मेहदीगंज, आरज़ी लाइन्स में विकसित कृषि संकल्प अभियान की खूब प्रशंसा हुई। इसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल और जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य को भी किसानों ने सुना। इसमें किसानों को कृषि से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सार बताया गया। उप कृषि निदेशक ने जल संचय और वृक्षारोपण के प्रति आग्रह किया।
किसानों को खरीफ फसल उत्पादन तकनीक, डी.एस.आर. विधि, कृषि यंत्रीकरण, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, नैनो यूरिया, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम, एन.एफ.एस.एम. योजना, नैनो डी.ए.पी., प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ बताए गए। जिला अयोध्या मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमागंज में की कृषक गोष्ठी में मौजूदगी दर्ज कराई। इसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, कुलपति, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता मौजूद रहे। प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक लगभग 8775 स्थानों पर विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को खेती तथा सरकारी योजनाआें के लाभ व तरीके बताए गए। इस कार्यक्रम की खूब तारीफी की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
यूपी में गन्ना परीक्षण के लिए एक साथ होगी बुवाई, गन्ना विभाग ने जारी की एसओपी
हम भारत को दुनिया की फूड बास्केट बनाएंगे : शिवराज सिंह चौहान
PM Crop Insurance Scheme : 31 से पहले करा लें यह काम... मुआवजा मिलने में नहीं आएगी दिक्कत
मक्का और आलू की खेती को बढ़ावा देगी योगी सरकार, 10 हजार किसानों की बढ़ेगी आय
बॉर्डर से बाजार तक बढ़ी एसएसबी की निगरानी, आशंका होते ही दर्ज होगी रिपोर्ट
यूपी में पलेंगी स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय, सरकार देगी पालकों को अनुदान
धान की रोपाई करने खेत पहुंच गए कृषि मंत्री, कहा उत्पादन बढ़ाने के लिए करें काम
PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगी 20वीं किस्त
कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रालय बनाएगा रोडमैप
लखनऊ में बनेगा प्रदेश का पहला बीज पार्क
आम महोत्सव तक लेकर जाएंगी सरकारी बसें, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
लखनऊ में होगा तीन दिवसीय आम महोत्सव