Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत
खबर सार :-
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगोत्री जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गंगानी के पास हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत होई। हेलीकॉप्टर में 5-6 यात्री सवार थे।
खबर विस्तार : -
Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां गुरुवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर गंगानी में क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी (CM Dhami) खुद पूरे मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
Uttarkashi Helicopter Crash: सीएम धामी ने जताया दुख
सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "उत्तरकाशी में गंगानी के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं। ईश्वर दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने और दुर्घटना की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।"
Helicopter Crash: सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक गंगोत्री जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगानी के पास हादसे (Helicopter Crash) का शिकार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय निवासी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हेलीकॉप्टर में सवार 5-6 यात्रियों में से दो के घायल होने की खबर है। बचाव कार्य के लिए पुलिस, सेना, आपदा प्रतिक्रिया दल और स्थानीय अधिकारियों को भेजा गया।
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल निकले हैं तो कई हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07
-
धनतेरस पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में हुआ 1,000 करोड़ का कारोबार
2026-11-07
-
धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, ओडीओपी को उपहार स्वरूप चुनें
2026-11-07
-
जीजीआईसी विकास नगर में छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
2026-11-06
-
दिवाली से पहले पटाखा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
2026-11-06
-
UP में त्योहारों पर अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
2026-11-06
-
काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के खुले कपाट, दर्शन को उमड़े भक्त
2026-11-06
-
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट
2026-11-06
-
मध्य प्रदेश में बढ़ रहा ठंड का असर, 1.5 डिग्री तक घटा तापमान
2026-11-06