यूपी में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, बाराबंकी-जौनपुर समेत कई जिलों के कप्तान बदले

खबर सार :-

UP IPS Transfers: यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को IPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। 11 ज़िलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। जबकि दो अपर पुलिस महानिदेशकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी

खबर विस्तार : -

UP IPS Transfers: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने 20 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बाराबंकी, बस्ती, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जालौन, बागपत और हापुड़ समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।

यहां देखें IPS ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

इन तबादलों के तहत रवीना त्यागी को बाराबंकी का एसपी नियुक्त बनाया गया है, जबकि बाराबंकी के मौजूदा एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) की भूमिका सौंपी गई है। इसी तरह, ओमवीर सिंह को बस्ती का एसपी, और ए राजा को बलिया की कमान सौंपी गई है। वहीं यशवीर सिंह को जौनपुर का एसपी नियुक्त किया गया है। जबकि जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को लखनऊ में PAC मुख्यालय भेजा गया है। 

वहीं कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ के एसपी पद से हटाकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में DCP बनाया गया है। कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि मऊ के एसपी विनय कुमार सिंह का तबादला गाजीपुर कर दिया गया है। गाजीपुर के एसपी ईराज राजा को बलिया की जिम्मेदारी दी गई है। सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, चिराग जैन को बरेली शहर का एसपी नियुक्त किया गया है। जबकि मानुष पारिख को आजमगढ़ शहर का एसपी नियुक्त किया गया है।  संजय कुमार को मुजफ़्फरनगर के SSP पद से हटाकर प्रयागराज में 4थी बटालियन PAC के कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

ये भी पढ़ेंः- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS का ट्रांसफर, लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले

वरिष्ठ स्तर पर भी किया गया बदलाव 

सीनियर लेवल पर भी बदलाव किए गए हैं। ए. सतीश गणेश को पुलिस (क्राइम) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर ADG (ट्रैफ़िक और रोड सेफ़्टी) नियुक्त किया गया है। वहीं, भगवान एस. श्रीवास्तव को टेक्निकल सर्विसेज में अपनी भूमिका के साथ-साथ क्राइम डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इस लिस्ट में आलोक राज नारायण की नियुक्ति भी शामिल है, जिन्हें हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की पिछली भूमिका से हटाकर मथुरा का एएसपी बनाया गया है। इसके अलावा, पूर्णेंदु सिंह को बागपत का एसपी, सुरेश चंद्र रावत को जालौन का एसपी और मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः- UP IAS Transfers: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अफसरों का हुआ तबादला

अन्य प्रमुख खबरें