UP IAS Transfers: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अफसरों का हुआ तबादला
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने राज्य के प्रशासनिक व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए 13 सीनियर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस बड़े फेरबदल के तहत चार मंडलों को नए कमिश्नर मिले।
खबर विस्तार : -
UP IAS Transfers: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इनमें चार मंडलायुक्त प्रयागराज, बरेली, बस्ती और गोरखपुर भी शामिल हैं। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागों, विकास प्राधिकरणों और निगमों में नए अधिकारियों की नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कहा जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए शासन स्तर पर यह फैसला लिया गया है। इस आदेश के तहत तैनात किए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
चार प्रमुख मंडलों को मिले नए मंडलायुक्त
प्रशासकीय बदलाव के तहत शंभू कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से हटाकर बरेली मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया। PCDF के मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव श्रीवास्तव को बस्ती मंडल का कमिश्नर बनाया गया। वहीं डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल और इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल के नये मंडलायुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख विभागों में अहम पोस्टिंग
सरकार ने प्रकाश बिंदु को PCF का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है, वहीं संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का MD बनाया गया है। जबकि सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का नया लेबर कमिश्नर बनाया है। साथ ही भूपेंद्र एस. चौधरी को एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी बनाया गया है।
इसके अलावा सतीश पाल को होम डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी और डॉ. बलकार सिंह को UPSIDA का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाया गया है। जबकि पुष्प राज सिंह को नोएडा का एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ACEO) बनाया गया है। वहीं अनिल ढींगरा को उत्तर प्रदेश हाउसिंग एंड डेवलपमेंट काउंसिल में हाउसिंग कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रवींद्र को स्टेट एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट काउंसिल का एडिशनल चार्ज सौंपा गया।
इससे पहले 15 IPS अफसरों का हुआ था ट्रांसफर
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इससे पहले 28 जुलाई को 15 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट समेत कई अहम जोन, हेडक्वार्टर और स्पेशल यूनिट्स में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।
ये भी पढ़ेंः- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS का ट्रांसफर, लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले
अन्य प्रमुख खबरें
-
आगर-मालवा हादसाः मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
2026-09-19
-
DUSU Election Results: डूसू चुनाव में NSUI-ABVP में रोमांचक मुकाबला
2026-09-19
-
लखनऊ में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित AC बस धू-धूकर जली
2026-09-19
-
तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 16,577 मरीजों की पुष्टि
2026-09-19
-
एमपी में सुरक्षा बलों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पार्थ योजना शुरू
2026-09-19
-
राधा अष्टमी पर बरसाना में ‘लाडली जी’ के दर्शन करने को उमड़े भक्त
2026-09-19
-
शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 20 नवंबर से, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
2026-09-18
-
बाबा नीम करौली से जुड़े जगहों के दर्शन को UPSTDC ने शुरू किया टूर पैकेज
2026-09-18
-
झांसी में 100 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे मॉडल, बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं
2026-09-18
-
गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में होगी श्रद्धांजलि सभा, सीएम योगी भी पहुंचेंगे
2026-09-18
-
नगर निगम लखनऊ ने बनाया रिकॉर्ड, गृहकर वसूली में 17 निगमों को पिछाड़ा
2026-09-18
-
UP में ‘सारथी दीदी’ के जरिये भारत टैक्सी को गांवों तक पहुंचाएगी सरकार
2026-09-18
-
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका
2026-09-18
-
फ्लोटिंग सोलर-स्टोरेज विकल्पों से बिजली संकट से निपटेगी केरल सरकार
2026-09-18
-
कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, केजीपी 12 ने चार शावकों को दिया जन्म
2026-09-18