Vrindavan News: मंदिर का छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, तंज कुंज गली में हुआ हादसा
खबर सार :-
मथुरा के विश्व प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर-5 के पास गली के ऊपर से एक छज्जा गिरने से 8-9 श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
खबर विस्तार : -
Vrindavan News: मथुरा के विश्व प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी के गेट नं-5 के पास छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 8 से 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक श्रद्धालु ही हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे नोएडा के हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है।
Vrindavan News: मकान का छज्जा गिरने से 8-9 श्रद्धालु घायल
जिलाधिकारी सीपी सिंह के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे के समय वृंदावन मंदिर के तंज कुंज गली गेट नं-5 के करीब 200 मीटर दूर स्थित सुधीर गोस्वामी के मकान का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में 8 से 9 लोग आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक छज्जे पर एक साथ कई बंदर के बैठने के कारण अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस तरह के हादसे होने के बाद व्यवस्था कड़ी कर दी जाती है, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद हालात पहले जैसे हो जाते हैं। व्यवस्था मजबूत करने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
Vrindavan News: स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद
इस घटना के बारे में एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वो अपने घर में मौजूद थे, तभी अचानक गली की ओर से लोगों के चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो नजारा देख सन्न रह गए। कुछ लोग इधर-उधर भाग रहे हैं और उनके सिर से खून बह रहा है। हमने तुरंत सिमित संसाधनों के साथ राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि मकान काफी पुराना है, जिस कारण छज्जा टूटकर गिर गया।
संंकरी गली के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी
उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन यहां किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। बांके बिहारी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, जिस कारण यहां भारी भीड़ उमड़ी रहती है। मंदिर के पास संकरी गली होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुराने और जर्जर मकान होने के बावजूद लोगों को उन गलियों से होकर जाना पड़ता है। खराब मौसम या आंधी-तुफान के कारण इसका खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। फिलहाल पुलिस, लोगों को शांत कराकर मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06