उन्नाव में पत्नी पर तीसरे पति को जिंदा जलाने का आरोप, मरने से पहले दिया चौंकाने वाला बयान

खबर सार :-

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने तीसरे पति को जलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पति को जलाने वाली महिला खुद भी झुलस गई है। उसकी शादीशुदा बेटी ने अपनी सौतेली मां और उसके भाई समेत तीन पर पिता को जान से मारने का आरोप लगाया है।
उन्नाव में पत्नी पर तीसरे पति को जिंदा जलाने का आरोप, मरने से पहले दिया चौंकाने वाला बयान

खबर विस्तार : -

Unnao News: उन्नाव के बारासगवर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि एक पत्नी ने अपने तीसरे पति को जलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर परिवार में विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने अपने पति को आग के हवाले कर दिया। मृतक की बेटी ने अपनी सौतेली मां और उसके भाई समेत तीन लोगों पर पिता को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। बेटी के शिकायत के बाद पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। 

धानीखेड़ा गांव की घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बारासगवर क्षेत्र के धानीखेड़ा गांव में एक अधेड़ उम्र के  व्यक्ति की आग में झुलसने के बाद मौत हो गई। मृतक ने मरने से पहले दिए गए बयान में अपनी पत्नी पर जान से मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय ह्रदयेश तिवारी  ने दो साल पहले ही रानू नाम की महिला से कोर्ट मैरिज किया था। उसकी पहली पत्नी रजनी की साल 2023 में बीमारी के कारण देहांत हो गया था। ह्रदयेश की पहली पत्नी की एक बेटी सोनम है। सोनम ने बताया कि तीन महीने पहले ही उसके पिता ने शिवनगर स्थित अपना मकान बेच दिया, जिसके बाद तुजरियाबाग मोहल्ले में दूसरा घर बनवाकर रानू के साथ रह रहे थे। गुरुवार को रानू के नाम से एक प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी, जिसे लेकर परिवार में कलह हो गया। इसके कुछ समय बाद उसके पिता आग की लपटों के साथ बाहर की तरफ दौड़ते हुए निकले। आसपास के यह दृश्य देख सन्न रह गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ह्रदयेश का बयान दर्ज कर लिया।

पत्नी पर लगाया आरोप

ह्रदयेश ने अपनी पत्नी पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। बयान दर्ज करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बयान के बाद उनकी बेटी सोनम ने भी अपने मां पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। सोनम की शादी हो चुकी है। उसने अपनी मां और भाई समेत तीन लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज कराया है। सोनम ने बताया कि उसके पिता ने तीन महीने पहले ही शिवनगर मोहल्ला स्थित मकान बेच दिया था, जिसके बाद खुजरियाबाग में रानू के साथ रहने लगे थे। उसके पिता शटरिंग व प्रॉपर्टी का काम करते थे।  गुरुवार को वह अपनी दिवंगत मां के खाते से कुछ पैसा निकलवाने के लिए कोयला वाली गली स्थित कैफे में डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए गई थी। उसने अपनी मां पर आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां ने अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर उसके पिता पर ज्वलनशील  पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। 

महिला ने पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

आग लगने के बाद वो दौड़कर बाहर आए, जिन्हें देखकर लोग सन्न रह गए। डॉक्टरों के अनुसार ह्रदयेश करीब 90 प्रतिशत तक बुरी तरह से झुलस गए थे। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि रानू भी झुलसी है। रानू ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसने अपने भाई को जमीन की रजिस्ट्री के लिए बुलाया था, लेकिन इसके पहले ही उसके पति ने बाथरुम में जाकर खुद को आग लगा ली। उसने बताया कि पति को बचाने के दौरान ही वह झुलस गई। रानू का पहला पति उसे छोड़कर चला गया था और दूसरे पति की हादसे में मौत हो गई और अब तीसरे पति की भी मौत हो गई। उसने बताया कि ह्रदयेश का बाहर किसी महिला के साथ संबंध था, जिसका विरोध करने पर वह मारपीट करता था। इसके साथ ही वह उस महिला से भी पिटवाते थे, जिसके साथ उनका संबंध था। वह प्रॉपर्टी में उसे हिस्सा देना चाहते थे, जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। इस हादसे में महिला का भाई भी झुलस गया है। फिलहाल पुलिस इसमें कार्रवाई कर रही है। 

अन्य प्रमुख खबरें