सुल्तानपुर में 12 जुलाई से शुरू होगा 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान, लगाए जाएंगे 13,500 पौधे
खबर सार :-
सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद 12 जुलाई से 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान शुरू करेगी। 28 स्थानों पर 13,500 फलदार, फूलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें आम नागरिकों की भी भागीदारी होगी।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुर: नगर पालिका परिषद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 12 जुलाई से "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत वृहद पौधरोपण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के 28 चिन्हित स्थलों पर लगभग 13,500 फलदार, फूलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ मातृ सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
रूपरेख और तैयारियों पर हुई चर्चा
अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभासदों, अधिशासी अधिकारी तथा नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों, डिवाइडरों, सड़क किनारे की पटरियों और विभिन्न वार्डों में स्थित रिक्त स्थानों का चिन्हांकन कर लिया गया है। इन सभी स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए आवश्यक फलदार, फूलदार और औषधीय पौधों की व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाया जाएगा। इसके लिए सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में अपनी भागीदारी निभा सकें।
आम लोगों से की अपील
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद वर्ष 2023 से अब तक नगर क्षेत्र में लगभग 16,500 पौधे लगा चुकी है। इन पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए 12 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि यदि अभियान के दौरान आवश्यकता महसूस हुई तो कर्मचारियों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, जिससे लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जनआंदोलन है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करे। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण भी मिलेगा।
बैठक में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, रणजीत सिंह संत, अखिलेश मिश्र, मोहम्मद जाहिद, संजय कप्तान, गिरीश कुमार मिश्र, अफजल अंसारी, प्रवीण मिश्र, अरविंद यादव, रेनू सिंह, दिनेश चौरसिया, अरुण तिवारी, रवि अग्रहरि और प्रदीप जायसवाल सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20