5 लाख रुपये के मुआवजे के लालच में कलयुगी बेटे ने मां उतारा मौत के घाट, गुलदार के हमले की झूठी कहानी रची
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि 5 लाख मुआवजे के लालच में एक बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी है। अपनी कुकृत्य को छिपाने के लिए उसने सबको बताया कि गुलदार के हमले से उसकी मां की मौत हुई है।
खबर विस्तार : -
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक कलयुगी बेटे ने वन विभाग से 5 लाख का मुआवजा पाने के लिए अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। उसकी मां खेत में चारा लेने के लिए गई थी, जहां उसने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए सबको बताया कि गुलदार ने उसकी मां पर हमला किया है, जिससे उनकी मौत हो गई।
पांच लाख मुआवजे के लिए मां का गला दबाकर हत्या
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से आई एक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बहाल सिंह नाम के युवक ने वन विभाग से 5 लाख का मुआवजा पाने की लालच में अपनी मां बीरो देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की है, जिसका खुलासा अब हुआ है। बीरो देवी अपने बेटे के साथ खेत में चारा लेने के लिए गई, जहां उसने मौका पाकर अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरु कर दिया और सबको यह कहा कि गुलदार ने उसकी मां पर हमला कर दिया और उनको बचाने के लिए उसने भी गुलदार से संघर्ष किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के बाद पता चला कि महिला के शरीर पर गुलदार के हमले का कोई निशान नहीं मिला और मौत का कारण गला घुटना बताया गया है। इसके बाद पुलिस ने बेटे बहाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कुबूल लिया।
घटना को बताया गुलदार का हमला
आरोपी बेटे ने बताया कि उसने वन विभाग से मिलने वाले पांच लाख रुपये के मुआवजे के लालच में अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने गांव में शोर मचाया कि गुलदार ने उसकी मां पर हमला किया है, जिससे उनकी मौत हो गई है। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सब लोगों ने मिलकर इस घटना के विरोध में वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का कहना था कि इलाके में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है, लेकिन इसे पकड़ने के लिए वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हंगामे के दौरान आरोपी ने ग्रामीणों और अधिकारियों के सामने झूठी कहानी बनाई। उसने सबके सामने कहा कि अपने मां को बचाने के लिए गुलदार से लड़ा भी। ग्रामीणों ने इस पर आक्रोश जताया और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इसके बाद अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
रिपोर्ट में खुला मौत का राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि महिला की मौत गला दबाने के कारण हुई है, जबकि बहाल सिंह ने बताया कि गुलदार ने उसकी मां पर हमला किया, लेकिन उसकी मां के शरीर पर हमले का एक भी निशान नहीं था। कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि पांच लाख रुपये मुआवजा पाने के लिए उसने यह साजिश रची थी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में मौत का तांडव ! सागर में जहरीली शराब पीने से 11 की मौत
2026-09-06
-
नौकरी का झांसा देकर 50 लोगों को बनाया बंधक, फर्जी कंपनी का भंडाफोड़
2026-09-06
-
बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, भजनलाल शर्मा किया रोड शो
2026-09-06
-
निकाय चुनाव: मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिया जीत का मंत्र
2026-09-05
-
बिहार बाढ़ः सीएम सम्राट चौधरी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
2026-09-05
-
Mohammad: सपा नेता को सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ना पड़ा भारी
2026-09-05
-
CM भजनलाल शर्मा का रोड शो आज, BJP के शक्ति प्रदर्शन पर नजर
2026-09-04
-
काशी में जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, सजी झाकियां
2026-09-04
-
कोच से सीधे अंडरगियर पहुंचेगा कचरा: झांसी वर्कशॉप का नया डस्टबिन डिजाइन बढ़ाएगा रेल स्वच्छता
2026-09-04
-
Janmashtami 2026: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम
2026-09-04
-
बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जरी सेवाओं का विस्तार, अगस्त में हुए 8,209 ऑपरेशन
2026-09-04
-
MP बारिश: उफान पर मंदाकिनी नदी, छतरपुर-मंडला समेत कई जिलों में अलर्ट
2026-09-04
-
मथुरा में सीएम योगी का एलान: अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज
2026-09-04
-
मध्य प्रदेशः भोपाल में 11,000 कृष्ण भक्तों ने किया सामूहिक गीता पाठ
2026-09-04
-
उज्जैन: संदीपनी आश्रम में जन्माष्टमी की धूम, दुर्लभ संयोग में मनेगा पर्व
2026-09-04