Shopian Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जम्मू-कश्मीर में लश्कर का टॉप कमांडर ढेर
खबर सार :-
Shopian Encounter: सुरक्षा बलों ने शोपियां के सैदापोरा इलाके में पांच दिनों से चल रहे एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
खबर विस्तार : -
Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन जलाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को शोपियां जिले के सैदापोरा इलाके में चल रहे संयुक्त आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक टॉप कमांडर मारा गया। साथ उसके मारे गए आंतकी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। फिलहा सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया।
मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर ढेर
दरअसल सैदापोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की सूनचा मिलने पर शनिवार को शुरू हुआ ऑपरेशन बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद में तलाशी के दौरान हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ज़ाकिर गनई के रूप में हुई। मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर ज़ाकिर गनई के तौर पर हुई है। जो कुलगाम ज़िले के रहने वाले है। सूत्रों की माने तो गनई 27 सितंबर, 2023 से लापता था और बाद में एक आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था। फिलहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर में चलाया जा रहा आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने के मकसद से पूरे राज्य में आतंकवादियों के खिलाफ ये ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इससे पहले, सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर के गंभीर मुगलन इलाके में स्थित डोरीमल के जंगली इलाकों में 'ऑपरेशन शेरावाली' के तहत बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। इस ऑपरेशन का मकसद घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों का पता लगाना था। सुरक्षा बल आधुनिक उपकरणों और आपसी तालमेल के साथ ज़मीनी कार्रवाई करते हुए अपनी तलाशी और निगरानी का काम जारी रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः- बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्ची से दरिंदगी करने वाले अन्य दो आरोपियों पर कार्रवाई जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05