उम्मेद सागर बांध पर शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस
खबर सार :-
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। समाज के लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फरार संदिग्ध की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
खबर विस्तार : -
शाहपुरा: जिले के उम्मेद सागर बांध पर रविवार दोपहर शराब पार्टी के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से गाडरी खेड़ा निवासी महेंद्र कहार गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पैर में लगी, जिससे काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल शाहपुरा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य भी शाहपुरा थाने पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कहार समाज के लोगों और युवाओं की भीड़ थाने पर एकत्र हो गई। एएसपी ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कुछ युवक उम्मेद सागर बांध के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान शिकार के लिए लाई गई एक बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो महेंद्र कहार के पैर में जा लगी। पुलिस इस संभावना को गंभीरता से जांच रही है।
हालांकि घटना को लेकर दूसरा पक्ष भी सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने गुस्से में महेंद्र कहार पर फायर कर दिया और घटना के बाद खेतों की ओर भाग निकला। इस दावे के चलते पुलिस जानबूझकर की गई फायरिंग की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने बताया कि पुलिस दोनों पहलुओं दुर्घटनावश गोली चलने और जानबूझकर फायरिंग किए जाने को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली गलती से चली थी या किसी विवाद के दौरान जानबूझकर चलाई गई। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20