Sawan Kanwar Yatra 2025: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर किया सम्मानित
खबर सार :-
Sawan Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। भगवान भोलेनाथ को लेकर कांवड़ियों में खासा उत्साह है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सड़कों पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी ने शिवभक्तों पर बरसाए फूल और कांवड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया।
खबर विस्तार : -
Sawan Kanwar Yatra 2025: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने सावन के पावन अवसर पर कांवड़ियों का स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की। साथ ही सीएम ने हर साल की तरह कांवड़ियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया और उपहार भी भेंट किए। सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा को 'उत्साह का उत्सव' बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देवभूमि उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
भगवा ध्वज स्तंभ का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने गंगा सभा और भारतीय नदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए गंगा तट पर 251 फीट ऊंचे भगवा ध्वज स्तंभ का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह ध्वज स्तंभ गंगा मैया और सनातन परंपरा के सम्मान का प्रतीक बनेगा। कांवड़ यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा, "यह हम सभी के लिए उत्साह का पर्व है। देश भर से शिव भक्त गंगाजल लेने हरिद्वार आते हैं। हम देवभूमि आने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हैं।"
Sawan Kanwar Yatra 2025: सीएम धामी ने शिव भक्तों से की ये अपील
उन्होंने कहा, "कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती हैं। हमारा प्रयास है कि सभी शिव भक्त देवभूमि उत्तराखंड से एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं, क्योंकि हरिद्वार और उसके आसपास का क्षेत्र देश भर के शिव भक्तों के लिए कांवड़ यात्रा का केंद्र है। इसलिए हमें विशेष तैयारी करनी होगी, क्योंकि करोड़ों शिव भक्त आते हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक एक करोड़ से ज़्यादा लोग गंगाजल ले चुके हैं। यह क्रम शिवरात्रि तक जारी रहेगा और हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने शिव भक्तों से अपनी आस्था और भक्ति बनाए रखने की अपील की।
2027 में हरिद्वार में होगा कुंभ मेले का आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने बाबा केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण को नया रूप दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन होना है। इस कुंभ को ऐतिहासिक, भव्य और दिव्य बनाएंगे। हमारी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07
-
धनतेरस पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में हुआ 1,000 करोड़ का कारोबार
2026-11-07
-
धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, ओडीओपी को उपहार स्वरूप चुनें
2026-11-07
-
जीजीआईसी विकास नगर में छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
2026-11-06
-
दिवाली से पहले पटाखा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
2026-11-06
-
UP में त्योहारों पर अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
2026-11-06
-
काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के खुले कपाट, दर्शन को उमड़े भक्त
2026-11-06
-
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट
2026-11-06
-
मध्य प्रदेश में बढ़ रहा ठंड का असर, 1.5 डिग्री तक घटा तापमान
2026-11-06