धम्मौर मंडल पहुंची कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
खबर सार :-
संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भाजपा की कलश वंदन यात्रा धम्मौर पहुंची। हनुमान मंदिर में कलश पूजन हुआ और ग्रामीणों ने यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खबर विस्तार : -
सुलतानपुरः संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा सोमवार को बूंदाबांदी के बीच इसौली विधानसभा के धम्मौर मंडल पहुंची। महेशरगंज स्थित हनुमान मंदिर पर यात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। सुलतानपुर विधानसभा के दूबेपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह और मनोज श्रीवास्तव ने यात्रा को धम्मौर मंडल के पदाधिकारियों को सौंपा।
यात्रा के स्वागत के दौरान एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, इसौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’, मंडल प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, राजेश निर्माण, मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव, मनीषा पाण्डेय, मोनू सिंह प्रधान, राजेन्द्र तिवारी टांडा, राम प्रकाश वर्मा, गणेश दत्त पाण्डेय और संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विधिवत हुआ कलश पूजन
महेशरगंज स्थित हनुमान मंदिर में बाबा धर्मदास ने विधिवत कलश पूजन कराया। इस अवसर पर बाबा धर्मदास, राम प्रसाद रैदास और पुन्नवासी रैदास को अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संत रविदास महाराज के चित्र के समक्ष श्रद्धा व्यक्त की और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संत रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा नेता ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन और उनका संदेश समाज में समानता तथा आपसी सद्भाव की प्रेरणा देता है।
दलित बस्ती में ग्रामीणों ने किया स्वागत
महेशरगंज के बाद कलश वंदन यात्रा नूरपुर गांव की दलित बस्ती पहुंची। यहां बूथ अध्यक्ष जोखूराम, प्रदीप शुक्ल, महेश सिंह, अशोक सिंह और रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं और ग्रामीणों ने कलश तथा संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद यात्रा दूधाधारी मंदिर, मठिया और कमोलिया दुर्गा माता मंदिर होते हुए भाटी स्थित शिव मंदिर पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कलश पूजन भी किया।
धारूपुर में होगा रात्रि विश्राम
भाटी स्थित शिव मंदिर से यात्रा आगे बढ़कर शिवनगर मंडल के धारूपुर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। मंडल प्रभारी विजय रघुवंशी और मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया और आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान बब्बन गिरि, संदीप सिंह सिंटू प्रधान, मंडल मीडिया प्रभारी जेपी मिश्रा, सत्यम सिंह, पंकज कोरी, रणजीत सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, राम शंकर मौर्य, मंशाराम कोरी, रमन कोरी, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-विजन हाइट कॉलोनी में धूमधाम से मना हरियाली तीज, महिलाओं ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP Elections 2027 : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन शुरू
2026-11-16
-
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में बर्ड फ्लू का खतरा, बढ़ाई गई निगरानी
2026-11-16
-
MP में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर को होंगे जागरूकता कार्यक्रम
2026-11-16
-
झांसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, DM-SSP ने बाइक रैली रवाना की
2026-11-16
-
कर्नाटक में नए साल से ओला-उबर और ऑटो में डिजिटल मीटर अनिवार्य
2026-11-16
-
UP IAS Transfer: यूपी में 16 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 6 जिलों के DM भी बदले
2026-11-16
-
UP में बेकरी-कन्फेक्शनरी के उत्पादों पर मनमानी रोकने को निर्देश जारी
2026-11-16
-
साबरमती रिवरफ्रंट का फेज 2 और 3 के बाद 40 किमी तक होगा विस्तार
2026-11-16
-
तमिलनाडु के चोलेश्वर मंदिर का 6.8 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार
2026-11-16
-
कुलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट, आतंकियों के मिले अहम सुराग
2026-11-16
-
कानपुर: पांच मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और किशोर की मौत
2026-11-16
-
मुजफ्फरपुर जेल में गूंजे छठी मइया के गीत, 98 बंदियों ने रखा व्रत
2026-11-16
-
मुख्य सचिव के निर्देश: मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की होगी मरम्मत
2026-11-15
-
झांसी रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा, आरपीएफ की कड़ी जांच
2026-11-15
-
जनजातीय गौरव दिवस पर मिजोरम में स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन
2026-11-15