संतकबीरनगर में कहर बनकर दौड़ा ट्रक, पति-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह घर के बाहर बैठे हुए एक परिवार के चार सदस्यों को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Sant Kabir Nagar Accident: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाइवे किनारे घर के बाहर बैठे लोगों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में पति-पत्नी और दो मासूमों की जान चली गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक भी आगे जाकर गड्ढे में फंस गया। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश कर रही है। इस हादसे से इलाके में आक्रोश का माहौल है।
खलीलाबाद मार्ग पर हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह एक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोरखपुर से सटे संतकबीरनगर में आज सुबह घर के बाहर बैठे एक परिवार के चार सदस्यों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें पति पत्नी समेत चार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक गड्ढे में जाकर फंस गया, जिसके बाद ड्राइवर तुंरत वहां से फरार हो गया। मरने वाले चारों लोगों में एक दंपत्ति थे, जबकि अन्य दो उनके नाती थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुर्थिया चौराहे पर हाइवे से सटे मकान में लाल जी और उनका पूरा परिवार रहता है। सोमवार की सुबह 62 वर्षीय लालजी अपनी 60 वर्षीय पत्नी ज्ञानमति के साथ घर के बाहर चारपाई पर आराम कर रहे थे। उनके दोनों नाती 12 वर्षीय आदर्श पुत्र अनिल कुमार और 6 वर्षीय सत्यम पुत्र राजेश कुमार, उनके आसपास खेल रहे थे।
मौके से ड्राइवर फरार
राजेश ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने घर के बाहर बैठे चारों लोगों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई थी, जिस कारण वह सड़क से उतर कर घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। ट्रक आगे जाकर एक गड्ढे में फंस गया। ट्रक ड्राइवर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर उसके मालिक और चालक के बारे में तलाश कर रही है। गोरखपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां रामगढ़झील में दो बोट की टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।
बोट की टक्कर में एक की मौत
गोरखपुर में रविवार देर रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर रामगढ़झील में कुछ लोग बोटिंग का लुफ्त उठा रहे थे, तभी अचानक दो मोटर बोट आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बोट-दूसरी बोट के ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में कुशीनगर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर वाले दोनों नावों में एक पर नौ लोग सवार थे, जबकि दूसरे पर छह लोग मौजूद थे। दोनों बोट की टक्कर के बाद उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी, CAB से मांगी अनुमति
2026-09-10
-
बराबंकी में सरयू नदी उफान पर, कई घर पानी में समाए; ग्रामीणों में दहशत
2026-09-10
-
इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई टीम से झड़प, हंगामा कर रहे 6 लोग हिरासत में
2026-09-09
-
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक सरकार खटखटाएगी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
2026-09-09
-
तमिलनाडु में 1.5 लाख स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापना की विशेष तैयारी
2026-09-09
-
भागलपुर में बाढ़ के बीच हाईवे बना खेल का मैदान, कई पंचायतें बनीं टापू
2026-09-09
-
यूपी में लापरवाही बरतने वाले 5 तहसीलदार निलंबित
2026-09-08
-
बसपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम, मोहन साहू बोले- अखिलेश यादव के साथ रहूंगा
2026-09-08
-
हिमाचल में बारिश पर ब्रेक! शिमला में खिली धूप, कहीं-कहीं छाए बादल
2026-09-08
-
मैहर में जंगली हाथी से दहशत, हमले में ग्रामीण की मौत; कई घर ढहाए
2026-09-08
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08