दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
खबर सार :-
राष्ट्र सेविका समिति और मेघाविनी सृजन समिति (दिल्ली प्रांत) के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्यालय के सर शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में "सेवा, समर्पण और राष्ट्र-निर्माण के 90 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा" विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः राष्ट्र सेविका समिति एवं मेघाविनी सृजन समिति, दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में 8 जुलाई को दिल्ली विश्वविद्यालय के सर शंकर लाल कंसर्ट हॉल में "सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र-निर्माण के 90 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा" विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
महिलाओं के योगदान पर चर्चा
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका अलका इनामदार ने सभी अतिथियों, आचार्यों, प्राचार्यों, विद्वानों और शोधार्थियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, सामाजिक सेवा और अन्य अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर देश की प्रगति को नई दिशा दे रही हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विजया राहतकर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की समग्र उन्नति के लिए महिला सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं, तब समाज और राष्ट्र दोनों का संतुलित एवं व्यापक विकास संभव होता है। उन्होंने महिलाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बांसुरी स्वराज ने की। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में संघ विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण प्रकल्प संचालित कर रहा है, जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
विशिष्ट वक्ता एवं अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य रहे मुकुल कनिकर ने कहा कि भारत के शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं का योगदान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय भारत में महिला नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण का होगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व डूटा अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति ने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ऊर्जा, क्षमता और कर्मठता भारत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, समाज सेवा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। समापन के बाद उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ेंः-Noida heavy Rain: नोएडा में दो दिन की बारिश ने खोली दावों की पोल, सड़कें बनीं तालाब, पानी-पानी हुई 'स्मार्ट' सिटी
अन्य प्रमुख खबरें
-
jhansi-interstate-gang-police-cbi-gst-officer-arrested
2026-08-23
-
उज्जैन में सात समंदर पार से आए 3 विदेशी जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
2026-08-23
-
चाकसू में किराना स्टोर पर मारपीट, बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन
2026-08-23
-
भीलवाड़ा में रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा, 5 सैंपल लिए
2026-08-23
-
शाहपुरा जिला बहाली आंदोलन ने लिया चुनावी मोड़, चुनाव की तैयारी
2026-08-23
-
रसोइयों के लिए सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, किया सम्मानित
2026-08-23
-
कोलकाता अग्निकांड मामलाः पुलिस के हत्थे चढ़ा होटल का मालिक
2026-08-22
-
चार धाम यात्राः 6.68 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे यमुनोत्री
2026-08-22
-
लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन
2026-08-22
-
कचरा प्रबंधन से समृद्धि की मिसाल बनी पश्चिम चंपारण की डुमरी पंचायत
2026-08-22
-
IGKV पेपर लीक: एंटोमोलाॅजी की परीक्षा रद्द, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार
2026-08-22
-
राजनाथ सिंह ने अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन
2026-08-22
-
हिमाचल प्रदेश में बारिश से गिरा तापमान, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
2026-08-22
-
मिनी नंदिनी योजना: ई-लॉटरी पर उठे सवाल, अधर में चयन
2026-08-22
-
त्योहारों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
2026-08-22