Noida heavy Rain: नोएडा में दो दिन की बारिश ने खोली दावों की पोल, सड़कें बनीं तालाब, पानी-पानी हुई 'स्मार्ट' सिटी
खबर सार :-
Noida Heavy Rain: नोएडा में बुधवार और गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया और बिजली गुल हो गई। ट्रैफिक पूरी तरह से जाम हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खबर विस्तार : -
Noida heavy Rain: उत्तर प्रदेश के नोएड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मानसून की बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। बारिश के कारण सड़कें तालाब में बदल गई हैं, जिससे आने-जाने वालों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को सबसे ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम और मानसून की तैयारियों को लेकर नोएडा अथॉरिटी के दावों की पोल एक बार फिर खोल दी है>
Noida Weather Update: भारी बारिश से डूबीं सड़कें
दरअसल नोएडा में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश के कारण मुख्य सड़कों, अलग-अलग सेक्टरों और गांवों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है। सेक्टर 57 और 58 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भारी जलभराव देखा गया। सड़कों पर कई फीट पानी भर जाने के कारण गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज़्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा; कई जगहों पर गाड़ियां पानी में बंद हो गईं, जबकि पैदल चलने वालों को गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ा।

यही स्थिति सेक्टर 27 में भी देखने को मिला यहां भी सड़कें भी पूरी तरह पानी में डूबी हुई हैं। सीवेज और नालियों का ओवरफ्लो होता पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और बदबू का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह है कि नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के घरों के बाहर भी जलभराव देखा गया। सेक्टर 27 में सड़कें पानी में डूबी रहीं, जबकि इस इलाके में नोएडा अथॉरिटी और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। इससे अथॉरिटी की मॉनसून तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बीमारियों और संक्रमण का बढ़ा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों और सीवर की समय पर ठीक से सफाई न होने के कारण हर मानसून में ऐसी स्थिति बनती है, फिर भी इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। वहीं बारिश से हुए जलभराव ने संक्रमण और पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ा दिया है। स्थानीय निवासियों को चिंता है कि बारिश के बाद कई दिनों तक जमा रहने वाले पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल मानसून से पहले नालियों की सफ़ाई, ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत और जल-जमाव को रोकने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही भारी बारिश में ये वादे खोखले साबित होते हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर नालियों और सीवर लाइनों की ठीक से सफ़ाई की गई होती और ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर को समय रहते मज़बूत किया गया होता, तो शहर को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
बारिश से रोजमर्रा की जिदगी अस्त-व्यस्त
गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के बीच, नोएडा के कई इलाकों में जल-जमाव से न सिर्फ़ ट्रैफिक बाधित हुआ है, बल्कि लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी भी अस्त-व्यस्त हो गई है। निवासियों को अब उम्मीद है कि नोएडा अथॉरिटी जल्द ही ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी, ताकि हर मानसून में होने वाली जल-जमाव की समस्या से राहत मिल सके।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 10 जुलाई को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 11 से 14 जुलाई के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने और ज़्यादा उमस के कारण लोगों को परेशानी होगी। 10 जुलाई तक दिन और रात का तापमान कम रहेगा; हालांकि, 11 जुलाई से मौसम साफ होने और धूप निकलने पर तापमान फिर से बढ़ जाएगा। बारिश से मिली थोड़ी राहत के बाद गर्मी फिर से लौट आएगी और परेशानी बढ़ाएगी।
ये भी पढ़ेंः- दिल्लीः रोहिणी में भरभराकर गिरी नवनिर्मित चार मंजिला इमारत, मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17
-
देश की सबसे लंबी वाॅटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में, आज निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन यादव
2026-07-17
-
मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
2026-07-17
-
अमृत भारत योजनाः मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
2026-07-17
-
2026-07-16