Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के दो रंग, 7 जिलों में आंधी-बारिश और 5 जिलों में लू की चेतावनी
खबर सार :-
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का दोहरा अंदाज देखने को मिल रहा है। सोमवार को श्रीगंगानगर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा था। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को 7 जिलों में आंधी-बारिश और 5 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है।
खबर विस्तार : -
जयपुर: राजस्थान में एक ओर भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश तथा 5 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण गर्मी व उमस में बढ़ोतरी हुई। प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बीकानेर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया।
श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर
सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 45.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जिसके साथ यह देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं बाड़मेर, चूरू, जयपुर, कोटा और जोधपुर में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला।
जोधपुर और बीकानेर में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है तथा कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार हैं।
अलवर में बारिश से मिली गर्मी से राहत
उधर, अलवर में सोमवार शाम को हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर की तपिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं जोधपुर सहित अन्य शहरों में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए विभिन्न उपाय करते रहे।
ये भी पढ़ेंः-UP Weather: मध्य-पूर्वी यूपी में सक्रिय हुआ मौसमीय तंत्र, 10 जिलों में बारिश की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06