Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत मिलने पर परिवार नाराज, भाई ने सुप्रीम कोर्ट जाने की कही बात
खबर सार :-
पिछले साल राजा रघुवंशी को उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी द्वारा साजिश रचकर हत्या कर दी गई। मेघालय पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन हाल ही में आरोपी सोनम को जमानत मिली है, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कड़ा विरोध जताया है।
खबर विस्तार : -
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की मेघायल में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद दोनों को मेघालय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में मेघालय हाई कोर्ट द्वारा आरोपी सोनम को जमानत मिली है, जिस पर राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने कड़ा विरोध जताया है।
Raja Raghuvanshi Murder Case: क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी के साथ हुई थी। 23 मई को उनके दोनों हनीमून के लिए मेघालय के चेरापूंजी पहुंचे, जहां पहले से ही सोनम अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश रची। 23 मई को राजा को घुमाने के लिए गहरी घाटी में ले गई। वहां सुपारी किलर्स ने पेड़ काटने वाले हथियार से राजा पर ताबड़तोड़ वार किए, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद उसने शव को गहरी खाई में फेंक दिया, जिससे इसे हादसे का रुप दिया जा सके। हत्या करने के बाद वह उत्तर प्रदेश भाग गई, वो इस योजना के मुताबिक सबको यकीन दिलाना चाहती थी कि हादसे के बाद वह लापता हो गई थी।
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को मिली जमानत पर पीड़ित परिवार ने जताई नाराजगी
मेघालय पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि पता चला कि यह हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ किया तो सोनम ने अपना गुनाह कबूल लिया। इसके बाद सोनम, उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की सुनवाई शिलांग की अदालत में चल रही थी। फिलहाल मेघालय हाई कोर्ट ने आरोपी सोनम को जमानत दी है, जिस पर राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने साफ कहा है कि सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए वह उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगें।
Raja Raghuvanshi Murder Case: शीर्ष अदालत में याचिका दायर करेंगें राजा रघुवंशी के भाई
राजा रघुवंशी के परिवार ने इस पर नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि मेघालय पुलिस की एक कानूनी लापरवाही के कारण आरोपी को जमानत मिल गया, दरअसल 29 जून को मेघालय उच्च न्यायालय ने पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के समय कानूनी प्रक्रिया और अधिकारों के उल्लंघन के आधार पर दी है। हाई कोर्ट के मुताबिक यह गिफ्तारी की प्रक्रिया अदालत ने कहा कि यह गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विपिन रघुवंशी ने कहा कि अब वह सरकारी अभियोजन पक्ष के भरोसे नहीं रहेंगे और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए अपना निजी वकील नियुक्त करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ की स्थिति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, दिए निर्देश
2026-09-30
-
पश्चिमी चंपारण में बाढ़ राहत शिविर पहुंचे सीएम सम्राट, देखी व्यवस्था
2026-09-30
-
त्योहारों से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी
2026-09-30
-
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
2026-09-30
-
SIR और मतदाता अधिकारों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
2026-09-30
-
बच्चों के पोषण और महिला स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
2026-09-30
-
बिहार के पुनपुन तट पर उमड़े श्रद्धालु, पितृ मोक्ष के लिए किया पिंडदान
2026-09-30
-
हिमाचल में मानसून की मार! सेब की कम पैदावार ने बढ़ाई बागवानों की चिंता
2026-09-30
-
JPSC-JSSC परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग, छात्रों ने दिया अल्टीमेटम
2026-09-30
-
बिहार के नौगछिया में उफान पर नदियां, गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ा
2026-09-30
-
BU PG Admission Rules: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बैक पेपर और एडमिशन नियम बदले
2026-09-30
-
नेपाल की बारिश से बिहार में नदियां उफान पर, CM ने किया हवाई सर्वे
2026-09-30
-
भोपाल में CSR भागीदारी पर सम्मेलन आज, निर्मला भूरिया करेंगी उद्घाटन
2026-09-30
-
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई, तीन दिन हल्की बारिश की संभावना
2026-09-30