Pratapgarh Accident New: प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, पुलिया से नीचे गिरा ट्रैक्टर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
खबर सार :-
प्रतापगढ़ के धरियावद से एक भीषण हादसे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Pratapgarh Accident New: प्रतापगढ़ के धरियावद से एक दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया, जिसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Pratapgarh Accident New: प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत
प्रतापगढ़ के धरियावाद क्षेत्र के दासगुड़ा गांव में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। पुलिस को मिली शुरुआती जांच के मुताबिक एक ट्रैक्टर खेत की बुआई के लिए जा रहा था, अचानक बीच रास्ते में ही पुलिया पर अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा, ट्रैक्टर में मौजूद दो लोग उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण अपने 12 वर्षीय बेटे रामलाल को लेकर खेत जा रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे लगी कल्टीवेटर अचानक असंतुलित होकर सीधे पुलिया से नीचे पलट गई। हादसा इतनी तेजी से हुआ की दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Pratapgarh Accident New: स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला गया
स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना धरियावद पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरु किया और दोनों शवों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। दोनों शवों को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके दो दिन पहले प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात में स्थित मोहनगंज बाजार में शनिवार की देर रात दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई।
Pratapgarh Accident New: शनिवार को दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में चार लोग घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों की स्पीड काफी तेज थी, जिस कारण मोहनगंज बाजार में दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा, जहां डाक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। इसमें चार लोग किठावर निवासी विजय तथा विक्रमपुर निवासी अभिषेक और सागर गंभीर रुप से घायल हो गए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06