Delhi Mumbai Expressway Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 8 की मौत, 29 घायल, मरने वालों में 6 जिंदा झुलसे
खबर सार :-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक और बस की भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
खबर विस्तार : -
Delhi Mumbai Expressway Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से एक भीषड़ दुर्घटना की खबर सामने आई है। एक बस और ट्रक की भिड़ंत में 8 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 29 लोगों बुरी तरह झुलस गए। मरने वालों में 6 लोग जिंदा जल गए, जबकि दो लोगों के सिर में चोट लगने के बाद मौत हो गई।
Delhi Mumbai Expressway Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे हादसा में 8 लोगों की मौत, 29 घायल
दौसा जिले में बुधवार की सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ के पास जीरो प्वाइंट पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस तुरंत आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि इस बस में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 29 लोगों बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि एक्सप्रेस वे पर चारों ओर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर चारों ओर खून और लाशों के चिथड़े बिखरे दिखाई दे रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पातल पहुंचाया।
Delhi Mumbai Expressway Bus Accident: बस में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए
दौसा एडिशल एसपी योगेंद्र फौजदार के मुताबिक रात में करीब 3 बजे के आस पास हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार की सुबह हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में फंसे 6 लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि अभी तक घायलों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने मरने वालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह उत्तर-प्रदेश के उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक स्लीपर बस ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
Agra-lucknow Expressway Accident: उन्नाव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधावार की सुबह साढ़े चार बजे एक स्लीपर बस और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। बांगरमऊ के सीओ हर्ष मोदी ने जानकारी दी कि बस में कुल 70 लोग सवार थे और कार में कुल 9 लोग मौजूद थे। सीओ ने जानकारी दी कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। बस हरियाणा के झज्जर से बिहार नालंदा जा रही थी।
ये भी पढ़ें: Almora Accident News: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, 4 लोगों की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP में एनीमिया के खिलाफ FCM बना कारगर उपाय, 10,000 से ज्यादा दी गई डोज
2026-09-29
-
लखनऊ नगर निगम की सीमा में डॉग पालना अब आसान नहीं, शर्ताें पर ही बन पाएगा लाइसेंस
2026-09-29
-
बिहार के CM सम्राट चौधरी ने आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत करने पर दिया जोर
2026-09-29
-
kushinagar : नदी में तेज कटान देखकर डर गए अधिकारी, cm yogi रातभर लेते रहे जानकारी
2026-09-29
-
चार धाम में रिकाॅर्ड श्रद्धालु, 53.23 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
2026-09-29
-
यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा! खाना बनाते समय लगी आग, 4 की मौत
2026-09-29
-
महाराष्ट्र में सूखे का आकलन करेगी केंद्रीय टीमः शिवराज सिंह चौहान
2026-09-29
-
सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान की अपील
2026-09-28
-
भीलवाड़ा में मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन
2026-09-28
-
UP के 40 जिलों के 17,519 आंगनवाड़ी केंद्रों में लगेंगे आधुनिक खेल उपकरण
2026-09-28
-
तमिलनाडु में महिलाओं को बिजनेस के लिए मिलेगा लोन, नई स्कीम शुरू
2026-09-28
-
दुर्गा पूजा से पहले बदलेगा पश्चिम बंगाल का मौसम, बारिश की संभावना
2026-09-28
-
सीएम विजय को देखकर खिले चेहरे, शिशुओं को पहनाईं सोने की अंगूठियां
2026-09-28
-
तमिलनाडु में सीएम विजय आज करेंगे ‘थाई मामन गोल्ड रिंग’ योजना की शुरुआत
2026-09-28
-
nepal के पहाड़ों पर बारिश बनी up के लोगों पर आफत, घरों तक पहुंचा नदियों का पानी
2026-09-28