Almora Accident News: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, 4 लोगों की मौत
खबर सार :-
उत्तराखंड के अलमोड़ा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Almora Accident News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक भीषण हादसे की घटना सामने आई है। सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।
Almora Accident News: उत्तराखंड के अलमोड़ा कार हादसे मे 4 लोगों की मौत
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र के चायखान में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार लमगड़ा बाजार से अपने घर लौट रहे थे कि यह दुर्घटना हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग चायखान से बेगनिया गांव की तरफ जा रहे थे। चायखान के पास पहुंचते ही गाड़ी बैलेंस से बाहर हो गई और सीधे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव टीम और ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
Almora Accident News: मृतकों के परिजनों में कोहराम
डाक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सचिन सिंह और गोपाल सिंह के तौर पर हुई है। इस हादसे मे मरने वालों में राजेंद्र सिंह (40 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह बेलवाल, (50 वर्ष), पुत्र बिशन सिंह, जगदीश (35 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह और लछम सिंह (56 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं। इसमें घायल होने वालों के नाम गोपाल सिंह (45 वर्ष, पुत्र खीम सिंह), सचिन बेलवाल 18 वर्ष मृतकों में शामिल राजेंद्र सिंह बेलवाल के बेटे हैं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही उनके परिवार जन में कोहराम मच गया। कार में कुल छह लोग सवार थे।
Almora Accident News: खाई में गिरने से हुआ हादसा
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों के बारे में पता लगा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां बलिया गांव के पास मारुति अल्टो कार (संख्या यूके 04 जेड-5819) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने मरने वालों के परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17
-
देश की सबसे लंबी वाॅटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में, आज निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन यादव
2026-07-17
-
मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
2026-07-17
-
अमृत भारत योजनाः मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
2026-07-17
-
2026-07-16