Bihar Road Accident: बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो टक्कर में 3 की मौत, 12 घायल
खबर सार :-
बिहार के बेगुसराय से एक बेहद दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां बर्थडे मनाकर लौट रहे युवाओं की गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिससे 3 तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Bihar Road Accident: बिहार के बेगुसराय से एक भीषड़ सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे।
Bihar Road Accident: बर्थडे मनाकर घर लौट रहे 15 युवक हादसे का शिकार
बिहार के बेगुसराय में रविवार देर रात सिंघौला थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास एनएच-31 पर बर्थडे मनाकर घर लौट रहे 15 युवक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया से जन्मदिन का पार्टी मनाने के बाद पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए स्कॉर्पियो से सिमरिया जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पोखरिया निवासी हिमांशु कुमार, सन्नी कुमार और ऋषभ कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही स्कॉर्पियो में चालक समेत 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
Bihar Road Accident: हादसे में 3 लोगों की मौत जबकि 12 लोगों की मौत
बेगुसराय में हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दोस्त राहुल कुमार ने बताया कि 6 दोस्त पोखरिया गांव से दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर सिमरिया जा रहे थे। सन्नी कुमार गाड़ी चला रहा था, जो एक्साइज थाना क्षेत्र में निजी चालक का काम करता था। राहुल ने आगे कहा, "हादसे में घायल करण कुमार का जन्मदिन था। हम सभी पार्टी करने गए थे। इसके बाद गंगा स्नान करने गए थे। लौटने के दौरान कहा कि मैं गाड़ी चलाऊंगा तो दोस्तों ने मना कर दिया। इस कारण मैं वापस आ गया। थोड़ी देर बाद फोन आया कि हादसा हो गया है। पहुंचे तो देखा कि दोनों स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई है।"
Bihar Road Accident: घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम
हादसे में मरने वाले हिमांशु के भाई प्रिंस कुमार ने बताया कि सभी लोग जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो हमें चिंता होने लगी। रात में करीब 2 बजे जब फोन किया तो फोन दूसरे व्यक्ति ने उठाया। उस समय पता चला कि हादसा हुआ है। हिमांशु ने कहा, "देर रात तक भाई घर नहीं पहुंचा तो हमने फोन किया। इसके बाद घटना की जानकारी मिली। सभी लोग जन्मदिन मनाने के लिए गए थे। जन्मदिन मनाने के बाद गंगा स्नान करने के लिए गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। मेरे भाई समेत तीन युवकों की मौत हुई है।" घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अयोध्या में घाटों और परिक्रमा मार्गों पर हुई साफ-सफाई
2026-11-14
-
Lucknow: शहरवासियों को महापौर ने दी बधाई, कहा-आपका प्रयास सार्थक हुआ
2026-11-13
-
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत
2026-11-13
-
बिहार में छठ महापर्व की शुरुआत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
2026-11-13
-
बिहार में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी कार; दंपती समेत 3 की मौत
2026-11-13
-
‘बाट जे पूछेला बटोहिया...’ शिवनगरी काशी में गूंज रहे छठी मइया के गीत
2026-11-13
-
वैशाली में पुश्तैनी जमीन बेचने पर घर के चार सदस्यों ने खाया जहर
2026-11-13
-
लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ आज से, भोपाल के 54 घाटों पर व्यवस्था पूरी
2026-11-13
-
ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यूताजमहल परिसर में मिला 5 फुट लंबा ‘इंडियन राॅक पायथन’, वाइल्डलाइफ एसओएस ने शौचालय से किया रेस्क्यू
2026-11-12
-
छठ पूजा के लिए लखनऊ तैयार, 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट बनाए
2026-11-12
-
पीटरहाॅफ बेचने के आरोपों का CM सुक्खू ने किया खंडन, BJP पर साधा निशाना
2026-11-12
-
शिमला में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
2026-11-12
-
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली से आए भक्तों के साथ मारपीट, मुकदमा
2026-11-11
-
योगी आदित्यनाथ: यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा नियुक्ति पत्र वितरण
2026-11-11
-
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
2026-11-11