पूरनपुर में खुलेआम चल रहा अवैध मिट्टी खनन, पुलिस-प्रशासन की चुप्पी से बढ़े हौसले
खबर सार :-
अवैध रेत खनन का धंधा बिना रोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया अपने काम के लिए ड्रैगलाइन मशीनों और एक दर्जन से ज़्यादा ट्रैक्टर-ट्रेलर का इस्तेमाल करते हैं। अवैध खनन का धंधा कम होने के बजाय और बढ़ रहा है। पुरनपुर इलाके में प्रशासन खनन माफिया के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में थाना पूरनपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार लगातार बिना किसी रोक-टोक के जारी है। खनन माफिया घसीटा मशीनों की मदद से एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा रोजाना मिट्टी का खनन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण यह अवैध कारोबार कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे खनन माफियाओं के हौसले और अधिक बुलंद होते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 4:00 बजे से ही खनन का काम शुरू हो जाता है। तड़के ही सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगती है। तेज रफ्तार में दौड़ती ये ट्रालियां आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर रोजमर्रा के काम से निकलने वाले राहगीरों तक, सभी को हर समय हादसे का डर बना रहता है।
पूरे दिन सड़कों पर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां तेज रफ्तार में दौड़ती रहती हैं। कई बार ये ट्रालियां मानो “यमराज” बनकर सड़क पर चल रही हों। इसके बावजूद राजस्व विभाग और संबंधित प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे आम जनता में रोष बढ़ता जा रहा है।
आज पूरनपुर क्षेत्र में मंडी गेट के सामने एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली निकलती हुई देखी गई। उसी दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। एक अजनबी युवक द्वारा इस दृश्य का वीडियो बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी की नजर युवक पर पड़ी और उसने युवक का फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, किसी तरह वीडियो का कुछ हिस्सा फोन में सुरक्षित रह गया, जिसे युवक ने बाद में वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के सामने से ही गुजर रही है, लेकिन कोई रोक-टोक नहीं की जा रही। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई करते हैं या अवैध खनन का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05