मुंबई में हादसा: मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई बस, एक की मौत, दो घायल
खबर सार :-
मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इलाके में एक बस डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।
खबर विस्तार : -
Mumbai Bus Accident: मुंबई के मानखुर्द इलाके में सोमवार की सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसकी चपेट में एक व्यक्ति आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस टकराने से पहले अपना पूरा नियंत्रण खो चुकी थी।
मानखुर्द हादसे में एक व्यक्ति की मौत
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार की सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मानखुर्द स्थित सायन-पनवेल हाईवे पर विश्वकर्मा अस्पताल के सामने एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। इस टक्कर की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय भास्कर रावसाहेब पांडे के रुप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय वह सड़क के किनारे डिवाइडर के पास खड़े थे। वहीं बस चालक बनवारी श्री राम प्रसाद शर्मा और बस परिचालक वैभव वाघमारे बुरी तरह घायल हो गए हैं।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
नागपुर में एक ट्रेन की चपेट में आने से 6 हिरनों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कन्हान रेलवे स्टेशन के तुकारामनगर क्षेत्र में हिरणों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान सामने से आती हुई तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पार कर रहे 6 हिरणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत हिरणों में पांच मादा और एक नर के शव बरामद किए गए। सभी हिरणों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार की सुबह मुंबई हावड़ा मेन लाइन पर कान्हान रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हिरणों के शव को देखा, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
कुएं में मिले शव
एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से सामने आई, जहां एक कुएं में एक आवारा कुत्ता और 13 काले हिरण मृत पाए गए। स्थानीय लोगों को इसकी सूचना कुएं से आती हुई दुर्गंध से मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। पुलिस की टीम इसकी जांच में जुटी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है। कुछ लोगों का मानना है कि जंगली जानवरों का काम हो सकता है, जबकि कुएं में एक साथ 13 हिरण और एक कुत्ते का मृत अवस्था में मिलना लोगों को असमंजस में डाल रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Himachal Rain: लाहौल-स्पीति में बाढ़, पुल बहा, 5 जिलों में रेड अलर्ट
2026-07-20
-
असम में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
2026-07-20
-
भारी बारिश और वज्रपात के खतरे के बीच डीएम की अपील, मोबाइल में डाउनलोड करें 'सचेत ऐप'
2026-07-20
-
2026-07-20
-
2026-07-20
-
1 सितंबर से सभी सरकारी विभागों में बांग्ला भाषा अनिवार्य, सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला
2026-07-20
-
Assam Flood: राहत-बचाव के लिए भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा, ऑपरेशन जल राहत’ शुरू
2026-07-20
-
गरीब रथ एक्सप्रेस से गिरकर 23 वर्षीय ANM छात्रा की मौत, लखीसराय में दर्दनाक हादसा
2026-07-20
-
Jharkhand: खूंटी में दर्दनाक हादसा, हाई-टेंशन तार की चपेट में आया रथ, दो छात्रों की मौत, 7 घायल
2026-07-20
-
2026-07-20
-
Haryana: जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 की मौत, बछड़े को बचाने कुएं में उतरे थे चारों
2026-07-20
-
दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में नंदू गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों पर था 50-50 हजार का इनाम
2026-07-20
-
Assam Flood: दिखौ नदी का जलस्तर बढ़ा, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें निरस्त
2026-07-20
-
Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट, 4 जिलों में स्कूल-काॅलेज बंद
2026-07-20
-
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसाः बारिश में भरभराकर गिरा मकान, पिता समेत 4 बच्चों की मौत
2026-07-20