मेरठ में सिरफिरे प्रेमी का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड को 3 गोलियां मार खुद भी की आत्महत्या, टैटू बना विवाद की वजह

खबर सार :-

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी और खुद भी सुसाइड कर लिया।
मेरठ में सिरफिरे प्रेमी का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड को 3 गोलियां मार खुद भी की आत्महत्या, टैटू बना विवाद की वजह

खबर विस्तार : -

Meerut News: मेरठ से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आदित्य नाम के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12वीं की छात्रा के सीने पर आर्यन नाम का टैटू देखकर प्रेमी नाराज हो गया और उसने बुधवार की शाम ट्यूशन से लौटते वक्त छात्रा से पहले इस बारे में बहस की फिर गोली मार दी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। 

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

मेरठ में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के सीने पर आर्यन नाम का टैटू देखकर उसे गोली मार दी। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरी की रहने वाली  अनुष्का कंकरखेड़ा 12वीं की छात्रा है। उसकी मां सदर स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सरकारी टीचर के पद पर हैं, जबकि उसके पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। उसके परिवार में उसकी मां के अलावा एक बड़ा भाई भी है। आरोपी आदित्य कंकरखेड़ा शिवलोकपुरा कॉलोनी का निवासी था। उसने साल 2025 में साकेत स्थित आईटीआई कॉलेज से पढ़ाई की थी। आरोपी दो भाईयों में छोटा था। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के घरों के बीच करीब 1 किमी की दूरी है। करीब तीन साल पहले दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जांच में पता चला कि आरोपी लिसाड़ी गेट के रहने वाले हथियार तस्कर सावेज उर्फ शेरा के जुड़ा था और हथियारों की सप्लाई कर रहा था। 

ट्यूशन से लौट रही थी युवती

आदित्य को करीब एक महीने पहले ही पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद अनुष्का ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। करीब 10 दिन पहले ही वह जेल छुटकर बाहर आया था। उसने युवती से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद उसने अनुष्का को उसके घर के सामने रोका, इस दौरान उसे पता चला कि युवती ने अपना फोन नंबर बदल लिया है। आरोपी ने उससे नया नंबर लिया और बात करनी शुरु कर दी। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई को उसने अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिस दौरान उसने उसके सीने पर आर्यन नाम का टैटू देखा। उसने कई बार इसके बारे में युवती से पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बुधवार की शाम वह ट्यूशन से लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसका पीछा किया और बीच रास्ते में रोककर बात करने लगा। 

छात्रा की हालत गंभीर 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में जोनल पार्क के पास अनुष्का  से  बात करने की कोशिश करने लगा, जिस पर दोनों में बहस शुरु हो गई। कुछ ही समय में देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और छात्रा पर फायरिंग कर दी। उसने युवती को तीन गोलियां मारी। वह तुरंत खून से लथपथ होकर गिर गई। कॉलोनी में गोलियों की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान पकड़े जाने के डर से उसने खुद के सीने में भी गोली मार ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा को सुभारती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर और पेट से दो गोलियां लगी हैं, जिसे निकाला जा चुका है, लेकिन तीसरी गोली अभी भी उसे सिर में फंसी हैं। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

अन्य प्रमुख खबरें