Nisha Murder Case: मेरठ में खूनी खेल! पति बना हैवान, चाकू से गोंदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद को किया घायल
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन थी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी जख्मी कर लिया।
खबर विस्तार : -
Nisha Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन की हत्या हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या उसके पति ने ही किया है। उसने एक के बाद एक चाकुओं से कई वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को मारने के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया।
Nisha Murder Case: जमीनी विवाद बना इंफ्लुएंसर के मौत का कारण
घटना मेरठ के सरुरपुर के रहने वाले प्रदीप ने शुक्रवार की सुबह अपनी 45 वर्षीय पत्नी निशा चौहान को चाकुओं से गोंदकर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। कस्बा हर्रा में एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी प्रदीप और निशा के बीच गुरुवार से ही जमीन अपने नाम कराने के लिए विवाद हो रहा था। आज सुबह भी दोनों में झगड़ा हो रहा था, जिसके बाद गुस्से में आकर प्रदीप ने पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकु से हमला कर दिया। निशा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के झगड़े के बीच मामला शांत कराने आए उनका बेटा भी बुरी तरह जख्मी हो गया।
Nisha Murder Case: हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद को किया घायल
इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रदीप ने खुद पर चाकु से वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर निशा के घर में पहुंचे, जहां उन्होंने निशा को मरा पाया और प्रदीप खून से लथपथ और बेहोश पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा कर मामले की जांच कर रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।
Nisha Murder Case: सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी निशा
बता दें कि निशा चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। उनके हजारों फॉलोअर्स भी थे। मौत के बाद उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वह अपने कस्बे में ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। शुक्रवार की सुबह जब दोनों में विवाद होने के बाद प्रदीप ने निशा पर हमला किया तो पास खड़े बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। अपनी मां को खून से लथपथ देख बच्चे रोने लगे। आवाज सुनकर जब पड़ोसी घर में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Maharajganj News: महाराजगंज में कॉलेज की छत पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अन्य प्रमुख खबरें
-
सुलतानपुर में संत रविदास जयंती पर भव्य कलश वंदन यात्रा
2026-08-17
-
सुलतानपुर में 34वीं लंबी कूद अखाड़ा प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-08-17
-
कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोशी हालत में किया बलात्कार!
2026-08-17
-
मध्य प्रदेश में फिर लौटा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-17
-
चाकसू में मंदिर विकास के 25 लाख के कार्यों का शिलान्यास
2026-08-17
-
वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस से माफी की मांग
2026-08-17
-
उज्जैनः नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी़, 13 की तबीयत बिगड़ी
2026-08-17
-
लखीसराय हादसाः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
2026-08-17
-
मध्य प्रदेशः सावन के तीसरे सोमवार को अमरकंटक में उमड़ रहे श्रद्धालु
2026-08-17
-
लखनऊः शिक्षकों की कमी से नाराज हुईं छात्राएं, डीएम से मिलने की मांग
2026-08-17
-
बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लगी भक्तों की कतार, महादेव के गूंजे जयकारे
2026-08-17
-
मध्य प्रदेश के शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, जयकारों से गूंजे शिवालय
2026-08-17
-
देवनारायण भगवान पदयात्रा का भव्य स्वागत, तैयारियों को लेकर बैठक
2026-08-16
-
गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला: पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार
2026-08-16
-
कांग्रेस नेता और बेटे की गोली मारकर हत्या, विपक्ष हमलावर
2026-08-16