Lucknow Fire News: फिर जल उठा लखनऊ , एक ही दिन में दो जगहों पर आग से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

खबर सार :-

लखनऊ के चिनहट में एक अपार्टमेंट में आग लग गई। हालांकि इस हादसे में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
Lucknow Fire News: फिर जल उठा लखनऊ , एक ही दिन में दो जगहों पर आग से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

खबर विस्तार : -

Lucknow Fire News: लखनऊ के चिनहट में सोमवार की सुबह एक अपार्टमेंट धुं-धुं कर जलने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह आवासीय है, लेकिन उसे व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

Lucknow Fire News:  चिनहट के नंदी विहार में एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट में आग 

लखनऊ में आग की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में पिछले सोमवार को अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी, जिसमें 15 बच्चों की जान चली गई थी, जबकि 16 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। आज फिर से राजधानी में दो जगहों पर आग लग गई, जिसमें पहली घटना चिनहट की है और दूसरी घटना विकासनगर की। पहली घटना की बात करें तो चिनहट के नंदी विहार में एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट एक फ्लैट में आग की लपटे उठीं और कुछ ही समय में कमरे से धुंऐं का गुबार उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत फायर विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

Lucknow Fire News: बिल्डिंग में काफी समय से संदिग्ध और गलत गतिविधियां संलिप्त- स्थानीय

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि पेंटहाउस तौकीर अहमद नाम के व्यक्ति की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिल्डिंग में काफी समय से संदिग्ध और गलत गतिविधियां हो रही थी। पेंट हाउस समेत कई कमरों को किराये पर देकर स्टे-इन और पार्टिंया होती थी। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आग लगने से कुछ समय पूर्व वहां कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। आग भड़कते ही युवक शराब की बोतलों और बाकी का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों और पेंटहाउस की जांच कर रहे हैं। 

Lucknow Fire News: चिनहट के जूते-चप्पल की फैक्ट्री में लगी आग

वहीं लखनऊ में ही सोमवार को दूसरी जगह आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी तिराहे के पास स्थित एक मार्केट में स्थित एक मार्केट के जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ही समय में आग ने पूरे दुकान को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। 

ये भी पढ़ें: Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक

अन्य प्रमुख खबरें