Lucknow Fire: लखनऊ में फिर आग का तांडव! चिनहट हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

खबर सार :-

लखनऊ के चिन्हट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में 28 जून रविवार को आग लगा गई। आग लगने के बाद फायर टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
Lucknow Fire: लखनऊ में फिर आग का तांडव! चिनहट हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

खबर विस्तार : -

Lucknow Fire: उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिन्हट में स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में 28 जून को अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फायर विभाग तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Lucknow Fire: हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग से अफरा-तफरी

राजधानी लखनऊ में 22 जून को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 15 बच्चों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से राजधानी में आग सुलगी है। चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार के दिन भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग को इसकी सुचना दी, जिसके बाद विभाग मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि गोदाम की टिन शेड से साफ निकलती दिखाई दे रही थी। आग के वजह से धुंए का गुबार उठते दिखाई दिया। हालांकि इस घटना में राहत की बात यह है कि इसमें किसी के जान-माल का नुकसान नहीं है। 

Lucknow Fire: स्थानीय लोगों ने दी घटना की जानकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह टहलते समय कोल्ड स्टोरेज से अचानक धुंआ उठते दिखाई दिया। इसके बाद स्टोरेज में काम करने वाले कर्मचारी अपनी जांन बचाने के लिए बाहर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने सुरक्षा के अहतियातन स्टोरेज के आसपास के क्षेत्र में बसे घरों को खाली करा दिया। शुरुआती जांच में चिनहट पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक आग लगने के सटीक कारण के बारे में किसी तरह कि जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस हर तरह से इसकी जांच करने में जुटी है। 

Lucknow Fire: 21 जून को अलीगंज में कोचिंग में लगी थी भीषण आग

बीते 21 जून को लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। इस आग में कोचिंग में मौजूद 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग बुरी तरह झुलस गए। कुछ छात्र अपनी जान बचाने के लिए कोचिंग के दूसरी मंजिल से कूद गए। इस हादसे में मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 18 से 25 के बीच में थी। इसके बाद चिनहट में लगी आग ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

ये भी पढ़ें: Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक

अन्य प्रमुख खबरें