सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने दिए ये निर्देश
खबर सार :-
सड़क सुरक्षा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव राठी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
खबर विस्तार : -
झांसीः जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना नंबर प्लेट के संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही ऐसे वाहन चालक जो नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करते हैं अथवा चालान और निगरानी से बचने के उद्देश्य से नंबर प्लेट को ढंकते, मोड़ते या अन्य तरीकों से छिपाते हैं, उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यातायात पुलिस को नियमित जांच अभियान चलाने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जनपद की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई प्रमुख मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिसे दूर करने के लिए आवश्यक योजनाएं तैयार की जाएंगी।
इसके अलावा सड़क किनारे संचालित वाहन रिपेयरिंग वर्कशॉपों को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्कशॉप संचालकों को सार्वजनिक सड़कों पर वाहन मरम्मत कार्य न करने और सड़क पर अतिक्रमण न करने के लिए चेतावनी दी जाए। यदि कोई संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों पर भी जोर दिया गया। अंत में जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
यह भी पढ़ेंः-लखनऊ अग्निकांड के बाद झांसी में प्रशासन सख्त, 8 कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच शुरू
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-16
-
महेश चन्द्र नवहाल बने एनपीसीसी के निदेशक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
2026-07-16
-
2026-07-16
-
साइबर ठगी पर यूपी पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 1930 हेल्पलाइन और 11 सुरक्षा नियम अपनाने की अपील
2026-07-16
-
तत्काल टिकट बुकिंग हुई और सुरक्षित, रेलवे ने लागू किया अनिवार्य OTP सत्यापन
2026-07-16
-
2026-07-16
-
2026-07-16
-
हरेला पर्व पर मसूरी में पौधरोपण, नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- सुंदर, साफ और हरा-भरा बनेगा माॅल रोड
2026-07-16
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शतायु प्रतिभा जोशी को दी बधाई
2026-07-16
-
अमृत भारत स्टेशन योजनाः जैसलमेर रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
2026-07-16
-
मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचला, तीन की मौत
2026-07-16
-
हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा माॅनसून, 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
2026-07-16
-
बरेली में स्कॉर्पियो-कैंटर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-07-16
-
Tamil Nadu Weather:चेन्नई में गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
2026-07-16
-
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में हादसा, झारखंड के एक मजदूर की मौत
2026-07-16