मंदिर चोरी, चेन स्नैचिंग और सट्टा माफिया पर कार्रवाई की मांग, राष्ट्रभक्त संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
खबर सार :-
ज्ञापन में झांसी और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में तेजी से फैल रहे सट्टा कारोबार पर भी चिंता जताई गई। संगठन का आरोप है कि सट्टा माफियाओं के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से यह अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहे हैं।
खबर विस्तार : -
झांसीः शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, मंदिरों में चोरी, महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग, सट्टा कारोबार और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रभक्त संगठन ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
अपराधिक घटनाओं पर व्यक्त की चिंता
ज्ञापन में कहा गया कि झांसी में धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि रक्सा थाना क्षेत्र स्थित करौंदी माता मंदिर से चोर दानपेटी उखाड़कर ले गए, लेकिन घटना के काफी समय बाद भी न तो दानपेटी बरामद हो सकी और न ही पुलिस मामले का खुलासा कर पाई। इसी प्रकार सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के एक मंदिर में हुई चोरी का उल्लेख करते हुए कहा गया कि वहां से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात, पूजा के बर्तन और नगदी चोरी हो गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
संगठन ने महिलाओं के साथ हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2014 से एक महिला गैंग शहर में आयोजित रामकथा, भागवत कथा और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं की सोने की चेन काटने की वारदातों को अंजाम दे रही है। मेहंदी बाग, अयोध्यापुरी कॉलोनी और जैन समाज की यात्रा सहित कई घटनाओं का हवाला देते हुए संगठन ने गैंग की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की।
संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि डीजीपी स्तर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर सट्टा माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति जब्ती और आर्थिक अपराधों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कई अन्य मुद्दों पर खींच ध्यान
इसके अलावा ज्ञापन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। संगठन ने एसओजी के कुछ अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने तथा गांजा तस्करी, सट्टा और पशु तस्करी जैसे मामलों में कथित संरक्षण दिए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
राष्ट्रभक्त संगठन ने शहर में बेसमेंट में संचालित अवैध नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित ऐसे प्रतिष्ठान भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए इनके खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर जांच की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक अर्पित शर्मा, सुनील गोस्वामी, सोनू, दीपक वर्मा, राघवेन्द्र चौधरी, अरविंद चौधरी, धनराज कोष्टा, राहुल गोस्वामी, आशुतोष द्विवेदी, सोनू रायकवार, साहिल मिश्रा, तरुण, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज, नरेंद्र कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, राहुल भगत, अभिषेक प्रजापति, कौशल किशोर राजपूत, बलवीर महाराज महंत झरनापति, सुमित कोष्टा, मोनू डीजे, नरेंद्र डीजे, आकाश डीजे सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-झांसी में चलती ट्रेनों पर पथराव से दहशत, वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने तेज की आरोपियों की तलाश
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06