Jhansi: कच्छा-बनियान गैंग का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
खबर सार :-
झांसी में कच्छा-बनियान गैंग का एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, नकदी, चोरी में प्रयुक्त बाइक और चोरी के औजार बरामद किए हैं।
खबर विस्तार : -
झांसी: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में सनफ्रान अशोक सिटी कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुसकर विरोध करने पर फायरिंग करने वाले कथित कच्छा-बनियान गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए गए हैं।
विशेष अभियान चलाने के दिए थे निर्देश
पुलिस के मुताबिक 5 और 6 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात कुछ बदमाश सनफ्रान अशोक सिटी कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुस आए थे। इस दौरान कॉलोनी के सुरक्षा गार्डों और स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया। आरोप है कि विरोध होने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
इस मामले में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनय उपाध्याय की तहरीर पर 7 जुलाई को थाना नवाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी रही।
पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी जेडीए कॉलोनी से मुस्तरा जाने वाले पहाड़ी क्षेत्र के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना नवाबाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
आपराधिक इतिहास की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान उर्फ बाला उर्फ राजू (25 वर्ष) पुत्र नवरा आदिवासी, निवासी पाल कॉलोनी के जोगी, थाना सीपरी बाजार, झांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 700 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
इसके अलावा आरोपी के पास से एक पिट्ठू बैग भी मिला, जिसमें चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए गए। इनमें हथौड़ा, सरिया, कटर, पेचकस, चाकू और टायर खोलने की रॉड शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल बंद मकानों और कॉलोनियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाता था।
घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़, फायरिंग और बरामदगी के संबंध में थाना नवाबाद में अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपी के कच्छा-बनियान गैंग से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
यह भी पढ़ेंः-ईडी की झांसी में बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20