झांसी में 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आठ मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
खबर सार :-
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खबर विस्तार : -
झांसी: सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें, एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरोह का एक अन्य सदस्य फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सरगना देता था 5 हजार रुपए
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी केपी सिंह लोधी (28) और अमित लोधी (19) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपने साथी शिवम गौड़ के साथ मिलकर झांसी और आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद सभी वाहन राजघाट क्षेत्र में छिपाकर रखे जाते थे।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह का सरगना शिवम गौड़ चोरी की प्रत्येक बाइक के बदले उन्हें पांच हजार रुपये देता था। इसके बाद वह चोरी की मोटरसाइकिलों को ऊंचे दामों पर बेच देता था। आरोपी चोरी की कुछ मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल अपने आवागमन के लिए भी करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
चोरी के अन्य मामलों की जांच जारी
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस की जांच में बरामद आठ मोटरसाइकिलों में से चार वाहन सीपरी बाजार, नवाबाद और रक्सा थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं। शेष चार मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी शिवम गौड़ की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद वाहन चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः-फूलियाकलां की CASE परियोजना को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान, शिक्षा और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का मिला गौरव
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20