फूलियाकलां की CASE परियोजना को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान, शिक्षा और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का मिला गौरव
खबर सार :-
परियोजना के अंतर्गत विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग सिस्टम, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, आधुनिक खेल मैदान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न उन्नत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ा: जिले के फूलियाकलां कस्बे के लिए सोमवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 में शिक्षा और खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए CASE (सेंटर फॉर एकेडमिक एंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस) परियोजना को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदान किया।
भामाशाह सत्यनारायण लड्ढा की ओर से उनके नामित प्रतिनिधि एवं श्री कल्याण सेवा संस्थान, फूलियाकलां के अध्यक्ष सुभाषचंद्र लड्ढा तथा उनकी धर्मपत्नी बीना देवी लड्ढा ने यह सम्मान ग्रहण किया। जैसे ही समारोह में फूलियाकलां का नाम घोषित हुआ, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
यह सम्मान श्री कल्याण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फूलियाकलां में संचालित CASE परियोजना के तहत शिक्षा एवं खेल अवसंरचना के विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्थान की भामाशाह परंपरा केवल दान की संस्कृति नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सेवा और भविष्य निर्माण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का योगदान हजारों विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से प्रदेश के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और विद्यार्थियों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी एक विकसित और सशक्त राजस्थान की आधारशिला है।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई भामाशाहों को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फूलियाकलां की CASE परियोजना को मिला यह राज्य स्तरीय सम्मान केवल एक संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा और खेल प्रतिभाओं के सशक्त भविष्य का प्रतीक माना जा रहा है। यह सम्मान उन प्रयासों की पहचान है, जो छोटे कस्बों और गांवों के विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः-सीएम योगी के दौरे से पहले सपा जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप, बोले- लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06