Kathua Bus Accident : कठुआ में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी मिनी बस खाई में गिरी, 25 घायल, 2 की हालत गंभीर
खबर सार :-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। यहां एक मिनी बस खाई में गिर गया, जिसमें 25 तीर्थयात्री बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबर विस्तार : -
Kathua Bus Accident : जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सिंबली के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उसमें बैठे 25 तीर्थयात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी तीर्थयात्री सुकराला माता के मंदिर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक से नियंत्रण खो गया, जिस कारण यह हादसा हुआ, फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Kathua Bus Accident: कठुआ में दर्दनाक बस हादसा 25 तीर्थयात्री घायल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर में बुधवार को एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कठुआ जिले के सिंबली इलाके में सुकराला माता मंदिर जा रही थी, तभी अचानक तीर्थयात्रियों से भरी यात्रियों की बस खाई में जा गिरी। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें कुल 25 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस ने जानकारी दी की बचाव अभियान स्थानीय लोगों की मदद से तीर्थयात्रियों को बचाने में कामयाब रही।
Kathua Bus Accident: घायलों में महिलाएं व बच्चे शामिल
घायलो में 40 वर्षीय ज्योति देवी, रितु देवी, सेठी राम, आशा रानी, 16 साल की भूमिका, 19 वर्षीय यश वर्धन बड्याल, मुनीश बड्याल, चंद्र शेखर सुजाता देवी, उम्र 50 साल मधु देवी, अभिमन्यु, प्रत्यक्ष, अनिकश, रानो देवी, कमला देवी, उषा देवी, उम्र 40 साल, दिया शर्मा, रीशा देवी, विद्या देवी, शीला देवी, वरिंदा, सुनीता देवी, पायल, उम्र 15 साल, रमेश कुमार, उम्र 25 साल के नाम शामिल हैं। इसके दो दिन पहले ही हिमांचल प्रदेश के ऊना से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां सड़क धंसने से एक पिकअप खाई में जा गिरी, जिससे इसमें 42 वर्षीय अजय कुमार की वाहने के नीचे दबने से मौत हो गई।
Himachal Bus Accident: पिकअप पलटने से एक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम अजय कुमार पिकअप गाड़ी में जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रहे थे। जब गाड़ी चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर पहुंची, तो सड़क किनारे की मिट्टी अचानक से जमीन में धंस गई। इससे वाहन का अनियंत्रित होकर नीचे गहरी ढलान में पलट गई। गाड़ी इतनी तेजी से पलटी की अजय को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे गाड़ी के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06