IIT कानपुर महिला प्रोफेसर ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, छात्राओं से कथित अफेयर और घरेलू हिंसा का केस दर्ज
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। IIT की एक महिला प्रोफेसर ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने प्रोफेसर पति पर कथित संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
खबर विस्तार : -
Kanpur Woman Professor Allegations: कानपुर IIT की महिला प्रोफेसर ने अपने ही पति पर मारपीट करने, मानसिक प्रताड़ना और दूसरी महिलाओं से कथित अफेयर होने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ उन्होंने थाने में तहरीर भी दी। इसके साथ ही महिला ने यह भी कहा कि उन्हें जान का खतरा है। यह मामला काफी चर्चा में है, क्योंकि महिला व उनका पति दोनों IIT कानपुर में प्रोफेसर हैं। उनका आरोप है कि प्रोफेसर पति के निर्देशन में पीएचडी कर रही छात्राओं से अवैध संबंध है। फिलहाल पुलिस बयान के आधार पर जांच कर रही है।
प्रोफेसर पति पर मारपीट का आरोप
देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी संस्थान में प्रोफेसर हैं। महिला के कथित तौर पर आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने यह भी कहा कि कई बार बारिश के समय घर से बाहर खड़ा कर दिया। महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उसके पति के विभाग में पीएचडी करने वाली छात्रों और महिला कर्मचारियों से कथित संबंध हैं। महिला साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, जबकि उनके पति कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर हैं। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। उनका परिवार IIT परिसर में ही रहता है। महिला ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से उसका पति अलग तरीके से व्यवहार कर रहा था। जब उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने पूछताछ की, जिस दौरान महिला को मारा-पीटा गया और मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया।
परिवार बचाने के लिए चुप रही पीड़िता
महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति के विभाग की दूसरी महिलाओं से संबंध थे। विवाद के दौरान उनके पति ने खुद यह बात स्वीकार की थी। जब उन्होंने अपने पति से इस बारे में सवाल किया तो उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। महिला का कहना है कि इस विवाद का उनकी बच्ची पर काफी बुरा असर पड़ रहा है, जिस कारण वो काफी तनाव में रहने लगे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार विभाग के अन्य सदस्यों को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके साथ ही महिला ने पति पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया है। उनके मुताबिक कई बार विवाद के दौरान गुस्से में उनके ऊपर चाय और दूध फेंका गया, घर में तोड़फोड़ किया गया और शादी की यादगार तस्वीरों को भी जला दिया गया। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि परिवार को बचाने की कोशिश में वो लंबे समय से इस मारपीट को सहन कर रही थी।
महिला के माता-पिता से भी की अभद्रता
महिला प्रोफेसर ने अपने पति पर एक बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रोफेसर के फोन में किसी महिला का कथित आपत्तजनक वीडियो मिला, जिसके बारे में पूछताछ करने पर उनका पति बाहर की ओर भाग गया और वीडियो डिलीट कर दिया। महिला ने बताया कि उनके पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिससे हर समय पत्नी और बच्चों पर नजर बनी रहे। इस कारण उन पर और ज्यादा दबाव और डर का माहौल बना रहता है। पांच जुलाई को उनके माता-पिता घर आए थे, जिनके साथ पति ने बदसलूकी की और सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर घर से बाहर निकाल दिया। कई बार पति ने मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर पटक दिया और चेहरे व सिर पर 7-8 बार थप्पड़ मारे। इस कारण उनकी आंख के नीचे और सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी जीभ भी कट गई। उन्होंने अपने साथ हुई घटना के साक्ष्यों के साथ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर केस दर्ज हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रामपुर में 48 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज
2026-07-30
-
भगवा रंग में नजर आएगी भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगा नया प्रीमियम अनुभव
2026-07-29
-
भाजपा नेता कैलाश शर्मा ने मंडालिया मैदा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि
2026-07-29
-
रीवा में कांग्रेस नेता की सरेराह चाकू मारकर हत्या, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की वारदात, जांच शुरू
2026-07-29
-
मैट्रिमोनियल साइट से जुड़े रिश्ते का खौफनाक अंत और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल डिजिटल दुनिया के रिश्ते और गहराता अंधेरा
2026-07-29
-
हिमाचल में तबादला नीति में बड़ा बदलाव, अब दुर्गम क्षेत्रों में 3 साल का कार्यकाल अनिवार्य
2026-07-29
-
भोपाल में हजारों किसान सड़कों पर, सीएम आवास घेरने की तैयारी, नर्मदापुरम रोड के स्कूल आज बंद
2026-07-29
-
चार-पांच महीनों से अंधेरे में जी रहे ग्रामीण, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
2026-07-28
-
यूपी रोडवेज: रखरखाव पर 5 करोड़ खर्च, फिर भी 30 बसें बंद, निजी एजेंसियों पर सवाल
2026-07-28
-
लखनऊ ट्रैफिक डायवर्जन: सावन महीने में इन रास्तों पर जाने से बचें, बुद्धेश्वर और मनकामेश्वर मंदिर के पास लागू हुआ नया रूट प्लान
2026-07-28
-
प्रयागराज पुलिस का बड़ा एक्शन: माफिया अतीक अहमद की एक सौ दस करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क
2026-07-28
-
गाजीपुर शस्त्र लाइसेंस जांच: माफिया मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, पांच मुकदमे दर्ज
2026-07-28
-
Jhansi: मृत समझे गए युवक की पहचान निकली गलत, दिल्ली से लौटे बेटे ने खोली सच्चाई
2026-07-28
-
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS का ट्रांसफर, लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले
2026-07-28
-
बिजली की समस्या रहने पर बुधवार को कई क्षेत्रों में नहीं पहुंचेगा पानी
2026-07-28