हिमाचल में बड़ा हादसा: लैंडस्लाइड के बाद सूमो पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत
खबर सार :-
हिमांचल प्रदेश के चंबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक सूमो वाहन पर चट्टान गिरने के कारण उसमें सवार 15 लोगों में से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Himachal Landslide: हिमांचल प्रदेश के चंबा से एक भीषण दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां एक वाहन पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक जमीन धंसने के कारण पहाड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 15 लोग इसकी चपेट में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार कढ़ूनाला के पास लैंडस्लाइड हो गया। वाहन उसकी चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया। हादसे के दौरान वाहन मलबे में दब गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
कढ़ूनाला-राहौली के पास हादसा
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र में एक टाटा सूमो वाहन कढ़ूनाला-राहौली के पास सड़क पर जा रही थी, तभी अचानक लैंडस्लाइड की वजह से एक भारी चट्टान उनके वाहन पर आ गिरा। हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव दल तुरंत वहां पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद वाहन जमीन में धंस गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। चट्टान इतनी तेजी से गिरा की लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
आए दिन हो रही घटनाएं
पुलिस को गाड़ी से घायलों को निकालने के लिए कड़ मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा, जिसके बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। लाहौल स्पीति की एक अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई है और दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि हादसा चंबा जिले के पांगी और लाहौल स्पीति जिले के सीमावर्ती इलाके के पास हुआ। जांच में पता चला कि सभी मरने वाले चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसा उस समय का बताया जा रहा है, जब पूरे प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं आए दिन देखने व सुनने को मिल रही हैं।
27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही यात्रा से पहले उस इलाके की सड़क और मौसम की जानकारी लेने का भी सुझाव दिया है। इस साल मॉनसून ने प्रदेश में 30 जून को ही दस्तक दे दी थी। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो लाहौल स्पीति की इस दुर्घटना को मिलाकर बारिश के मौसम में हादसों के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 88 तक पहुंच गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन लगातार लोगों से खराब मौसम के बीच अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दे रहा है और साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की एडवाइजरी भी जारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी, 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, 56 घाटों की मार्किंग शुरू
2026-10-22
-
UP में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, विंध्यवासिनी धाम में आए 22 लाख भक्त
2026-10-22
-
पूरे शहर में मच्छरों की भरमार, कई माहल्लों में कभी नहीं हुई फागिंग
2026-10-22
-
यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा 'Blue DotsAI' प्लेटफॉर्म
2026-10-22
-
MLC शिक्षक चुनाव 2026 को लेकर मऊ में निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पूरी
2026-10-22
-
फिल्मी कलाकारों की रामलीला ने बनाया रिकॉर्ड, 74 करोड़ दर्शक पहुंचे
2026-10-22
-
झारखंड के चाईबासा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दुर्गा पूजा
2026-10-22
-
लखनऊ मेट्रो ने दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष यात्रा का किया आयोजन
2026-10-22
-
हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड, 9 शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे
2026-10-22
-
छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
2026-10-22
-
तमिलनाडु के वंडालूर जू में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 2 दिन के लिए बंद
2026-10-22
-
नोएडा में आज 122 प्रतिमाओं का विसर्जन, 20 स्थानों पर बने कृत्रिम तालाब
2026-10-21
-
MP के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 23 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम
2026-10-20
-
विजयादशमी पर नोएडा में 35 स्थानों पर होगा रावण दहन
2026-10-20
-
विजयादशमी पर्व पर MP में होंगे कार्यक्रम, शस्त्र पूजन करेंगे सीएम
2026-10-20