Ram Rahim: रेप के आरोपी राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 17वीं बार जेल से आएगा बाहर
खबर सार :-
Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल मिली है। सुनारिया जेल से रिहा होने के बाद, वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएंगे।
खबर विस्तार : -
Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा की रोहतक जेल में बंद रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल दी गई है। रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम के लिए 21 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। रिहाई के बाद वह सिरसा जाएंगे। 17वीं बार रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले, गुरमीत राम रहीम को 26 मई को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इस साल की शुरुआत में, जनवरी में उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह 15 फरवरी को सुनारिया जेल लौट आए थे।
विपक्षी पार्टियों ने पैरोल पर जताई आपत्ति
गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने पर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं। विपक्षी पार्टियों और कई सामाजिक संगठनों ने पहले भी इस पर आपत्ति जताई है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के मुताबिक दी जाती है। राम रहीम को 15 सितंबर 2025 को भी 40 दिन की पैरोल मिली थी।
गुरमीत राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पहली बार अक्टूबर 2020 में एक दिन के लिए जेल से बाहर आए थे। इसके बाद, पैरोल और फरलो का यह सिलसिला जारी रहा। पैरोल/फरलो की इन अवधियों को मिलाकर, राम रहीम अब तक 450 से ज़्यादा दिन जेल से बाहर बिता चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः- Jharkhand Murder: जमशेदपुर में होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से बरामद हुए 8 खोखे
2026 में अब तक तीन बार (कुल 91 दिन)
- जनवरी 2026 में 40 दिन
- मई 2026 में 30 दिन
- अगस्त 2026 में 21 दिन
2025 में तीन बार (कुल 91 दिन)
- जनवरी 2025 में 30 दिन
- अप्रैल 2025 में 21 दिन
- अगस्त 2025 में 40 दिन
2024 में दो बार (कुल 91 दिन)
- जनवरी 2024 में 50 दिन
- अगस्त 2024 में 21 दिन
- अक्टूबर 2024 में 20 दिन
2023 में तीन बार (कुल 91 दिन)
- जनवरी 2023 में 40 दिन
- जुलाई 2023 में 30 दिन
- नवंबर 2023 में 21 दिन
2022 में तीन बार (कुल 91 दिन) की पैरोल
- फरवरी 2022 में 21 दिन
- जून 2022 में 30 दिन
- अक्टूबर 2022 में 40 दिन
2021 में एक बार
- मई में कुछ घंटों के लिए
रेप के दोषी राम रहीम को कोर्ट ने सुनाई थी 20 साल की सजा
गौरतलब है कि खुद को 'गॉडमैन' बताने वेला गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी पाते हुए कोर्ट ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी। स्पेशल CBI कोर्ट ने महिला शिष्याओं (साध्वियों) के रेप से जुड़े दो मामलों में गुरमीत राम रहीम को 10-10 साल की सजा सुनाई थी, यानी कुल 20 साल की सजा। अपनी ज्यादातर पैरोल के दौरान, राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहे। सिरसा में हेडक्वार्टर वाले डेरा सच्चा सौदा संगठन के हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई उत्तरी राज्यों में बहुत सारे अनुयायी हैं।
पत्रकार र्डर केस भी नोटिस जारी
इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बरी होने के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने राम रहीम और CBI से जवाब मांगा है। इस मामले की सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होने वाले हफ़्ते में होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने गौर किया कि राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर नहीं की थी; पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उन्हें बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यह नोटिस 10 अगस्त को जारी किया गया था।
FAQ
1. गुरमीत राम रहीम को कब और क्यों सजा हुई ?
डेरा प्रमुख राम रहीम 25 अगस्त 2017 को एक विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें रेप केस में दोषी करार दिया था। इसके बाद उन्हें 28 अगस्त 2017 को 20 साल की सजा सुनाई थी।
2. राम रहीम डेरा प्रमुख कब बने?
राम रहीम 1990 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बने थे।
3. डेरा सच्चा सौदा (DSS) क्या है?
यह एक भारतीय सामाजिक और आध्यात्मिक संगठन है। इसकी स्थापना साल 1948 में हुई थी और इसका मुख्य केंद्र सिरसा, हरियाणा में है।
4. राम रहीम का पूरा नाम क्या है ?
उनका पूरा नाम गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां है।
ये भी पढ़ेंः- मकोका मामला: पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07