Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर

खबर सार :-
Surya Chauhan murder case: सूर्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। बकरीद के दिन सूर्य की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर
खबर विस्तार : -

Ghaziabad Surya Murder Case: गाज़ियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्य चौहान (surya chauhan) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को अब इस मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी असद (Asad encounter) को पकड़ लिया था। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए असद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दरअसल शनिवार देर रात गाजियाबाद की खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस (Ghaziabad Police) की संयुक्त कार्रवाई में, 50,000 रुपये का इनामी बदमाश असद (Asad) पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।

Ghaziabad Surya Murder Case: असद ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या

बता दें कि बकरीद वाले दिन 28 मई को असद और उसके साथियों ने खोड़ा इलाके में सूर्य प्रताप चौहान (surya chauhan) पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सूर्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का दावा है कि सूर्य अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और दोबारा चाकू से उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल फैल गया था। स्थानीय निवासियों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए थे। इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था। 

असद पर 50,000 रुपये का था इनाम 

उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान पुलिस सूचना मिली थी कि असद अपने कुछ साथियों से पैसे लेकर इलाके से फरार होने की फिराक में है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर बैरिकेड लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान असद अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया असद

 जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें असद (Asad) को गंभीर गोली लगी। उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया; पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। घायल असद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य प्रमुख खबरें