चोपन-ओबरा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, समाजसेवी ने चलाया ‘गड्ढा मुक्त अभियान’
खबर सार :-
चोपन-ओबरा मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान हैं। समाजसेवी अरविंद शुक्ला ने ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ चलाकर सड़क मरम्मत की मांग उठाई।
खबर विस्तार : -
सोनभद्र/चोपनः वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन से ओबरा के बीच सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए समाजसेवी अरविंद शुक्ला ने जनहित में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ के तहत पहल शुरू की। अभियान के दौरान सड़क पर बने बड़े गड्ढों को भरने का प्रयास किया गया, ताकि राहगीरों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। समाजसेवी अरविंद शुक्ला ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसी सरकारी विभाग के कार्य में हस्तक्षेप करना नहीं है। यह प्रयास केवल जनहित में शासन-प्रशासन का ध्यान सड़क की गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों वाहन
स्थानीय लोगों के अनुसार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। चोपन से ओबरा के बीच कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए वाहन चलाना पड़ता है। कई बार अचानक सामने आने वाले गड्ढों के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है। बारिश के दिनों में जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्कूली बसों के आवागमन से बढ़ी चिंता
स्थानीय नागरिकों ने सड़क की बदहाली को लेकर सबसे अधिक चिंता स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को लेकर बसों का भी आवागमन होता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बस चालकों को भी सावधानीपूर्वक वाहन चलाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी गंभीर हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी होता है आवागमन
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग से शासन-प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और राज्य मंत्री समेत विभिन्न महत्वपूर्ण लोगों का भी आवागमन होता रहता है। इसके बावजूद चोपन से ओबरा के बीच सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी के साथ-साथ वाहनों को नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।
तत्काल मरम्मत की मांग
समाजसेवी अरविंद शुक्ला ने संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन से मांग की है कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने चोपन से ओबरा के बीच सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल भरवाने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ के तहत किया गया प्रयास सरकार और प्रशासन का ध्यान जनहित से जुड़ी गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने का एक छोटा सा प्रयास है।
स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति सुधरने से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकेगी।
यह भी पढ़ेंः-चाकसू के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, RUIDP के पंचम चरण में सीवरेज और ड्रेनेज सहित कई योजनाओं पर मंथन
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा, राजस्व और सुविधाओं पर जोर
2026-09-23
-
UP विधान परिषद में नेतृत्व परिवर्तन, लाल बिहारी यादव का इस्तीफा
2026-09-23
-
24 सितंबर से हिमाचल में बदलेगा मौसम, भारी बारिश की चेतावनी
2026-09-23
-
यूपी में अगले 5 दिन तक बारिश का अनुमान, गर्मी-उमस से मिलेगी राहत
2026-09-23
-
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में पेयजल व्यवस्था पर सख्त नियम लागू
2026-09-23
-
झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में 5 लोग डूबे, 4 शव बरामद
2026-09-23
-
भारत टैक्सी से चालकों को जीरो कमीशन: सीएम योगी
2026-09-23
-
भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन 26 अक्टूबर को, तैयारी शुरू
2026-09-23
-
‘छोटी काशी’ में भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई जलझूलनी एकादशी
2026-09-23
-
मध्य प्रदेश में सुगम बनेगा यातायात, 351 बसों को रवाना करेंगे सीएम
2026-09-23
-
बीजापुर में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
2026-09-22
-
झाँसी में रक्सा दुकानों का ऑक्शन और पंचायतों की आय बढ़ाने के निर्देश
2026-09-22
-
लखनऊ मेट्रो ने ईमानदारी के लिए महिला सुरक्षाकर्मी को किया सम्मानित
2026-09-22
-
झांसी में नर्सिंग होम को अंतिम नोटिस, प्रदूषण प्रमाण पत्र में गलत नाम
2026-09-22
-
तमिलनाडु के स्कूलों में अब 8वीं तक छात्रों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता
2026-09-22