बिहार में 13 साल बाद कुवैत से लौटे पति को प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, पत्नी के घड़ियाली आंसू ने खोले हत्या के राज
खबर सार :-
बिहार के किशनगंज से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
खबर विस्तार : -
Rizwan Murder Case: बिहार के किशनगंज से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर विदेश से लौटे पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पत्नी पति की मौत पर रोने का झूठा नाटक करने लगी, जिससे पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने मात्र 36 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जिसके बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
बिहार के किशनगंज में एक महिला अपने पति की मौत पर फूट-फूटकर रो रही थी। पुलिस को महिला के रोने पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस इस हत्याकांड के पीछे का रहस्य सुलझाने में जुट गई। पुलिस ने जो खुलासा किया उसे सुन स्थानीय लोगों के साथ-साथ मृतक के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल शुरुआती जानकारी में महिला ने बताया कि चोर घर में घुस आए और उसके पति की हत्या कर फरार हो गए। इतना कहने के बाद महिला जार-जार रो रही थी। पुलिस को उस पर शक हुआ और महज 36 घंटे में टीम ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी। किशनगंज जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में रात के समय में 42 वर्षीय रिजवान आलम अपने घर में मृत अवस्था में मिले। उनके सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए गए थे। इस घटना के बाद मृतक के पिता नजीर आलम ने बिशनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
कॉल डिटेल से हुआ मौत का खुलासा
मृतक के पत्नी के कहे अनुसार सबको इस बात पर यकीन होने लगा कि चोरों ने मर्डर किया है, क्योंकि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और मोबाइल फोन भी गायब था, लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांंच की तो पता चला कि कई ऐसे तथ्य थे, जो चोरी की कहानी को झूठी साबित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने दोबारा मृतक की पत्नी डेजी परवीन से पूछताछ की, जिससे उनका शक यकीन में बदल गया। पूछताछ के दौरान डेजी बार-बार अपना बयान बदल रही थी। इसके बाद उसकी कॉल डिटेल चेक की गई, जिसने इस हत्याकांड की पोल खोल दी। जांच में सामने आया कि डेजी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय अनवर हुसैन से पिछले 9 साल से संपर्क में थी। अनवर पहले रिजवान आलम के घर में लॉज में रहता था, जहां से दोनों के बीच संपर्क बना।
13 साल बाद कुवैत से लौटा था मृतक रिजवान
इसके बाद अनवर काम के सिलसिले में बाहर चला गया, लेकिन फोन के जरिए दोनों संपर्क में थे। इस बात की जानकारी रिजवान को हुई तो उसने इसका विरोध किया। रिजवान डेजी से शादी करने के महज 13 दिन बाद ही कुवैत चला गया और करीब 13 साल बाद घर लौटा। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मिलकर रिजवान को मारने का प्लान बनाया। जिस दिन रिजवान की हत्या हुई, डेजी ने दरवाजा खुला छोड़ रखा, रिजवान उस समय गहरी नींद में था। अनवर ने सोते हुए रिजवान पर लोहे के रॉड से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने इसे चोरी की घटना बताने के लिए कमरे का सारा सामान बिखेर दिया। इसके बाद डेजी ने अपना और मृतक का फोन बंद कर अलग-अलग जगह गाड़ दिया। जिस रॉड से हत्या की गई उसे नदी में फेंक दिया।
ये भी पढ़ें: लखनऊ के संदीप सिंह हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, एसटीएफ ने दबोचा ₹1 लाख का इनामी शूटर सचिन कुमार
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06