22 फीट से गिरकर घायल पेंटर की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चरी पर धरना, समझौते पर बनी सहमति
खबर सार :-
भीलवाड़ा के फुलियाकलां क्षेत्र में पेंटिंग कार्य के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों और समाज के लोगों ने मुआवजे, रोजगार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ा: शाहपुरा क्षेत्र के फुलियाकलां थाना अंतर्गत गणपतिया खेड़ा गांव में पेंटिंग का कार्य करते समय हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और कोली समाज के सैकड़ों लोग जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए और निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा मृतक परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल और राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) के जवान तैनात किए गए।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा शहर के रामदेव मंदिर कोली मोहल्ला निवासी दीपक कुमार पुत्र नाथूलाल गैंडावध कोली 10 जुलाई को गणपतिया खेड़ा गांव में एक मकान पर रंग-रोगन का कार्य कर रहे थे। वह करीब 22 फीट ऊंचाई पर झूले के सहारे पेंटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कथित रूप से लापरवाही बरतते हुए झूले को अपनी चपेट में ले लिया। झूला असंतुलित होने से दीपक नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल दीपक को पहले शाहपुरा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर किया गया। शहर के सिम्स अस्पताल में कई दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
दीपक की मौत की सूचना मिलते ही कोली समाज में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन और संबंधित पक्ष सकारात्मक निर्णय नहीं लेते, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।
धरने पर बैठे कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा के सचिव मुरलीधर कोली और अध्यक्ष प्रकाश कोली ने कहा कि दीपक एक मेहनतकश युवक था, जो अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी कर रहा था। उनका आरोप था कि ट्रैक्टर चालक की कथित लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। समाज ने मृतक परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी या निजी रोजगार तथा ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
समझौते के बाद बनी सहमति
समाज के लोगों ने मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि ऊंचाई पर कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाते। यदि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाता, तो संभव है कि यह हादसा टल सकता था।
धरने और प्रदर्शन के चलते जिला अस्पताल की मोर्चरी परिसर आंदोलन का केंद्र बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई दौर की वार्ता कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति तब सामान्य हुई जब ट्रैक्टर संचालकों और समाज के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ। सहमति के अनुसार मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा इलाज में हुए खर्च का वहन भी संबंधित पक्ष करेगा। इसके बाद समाज के लोगों ने धरना समाप्त किया और पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी।
हालांकि कई समाजजनों ने इस समझौते पर असंतोष भी जताया। उनका कहना था कि एक युवा मजदूर की जान की कीमत केवल दो लाख रुपये नहीं हो सकती। उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए श्रमिक सुरक्षा के कड़े प्रबंध और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।
फुलियाकलां थाना पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मृतक के भाई सुनील कुमार की रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 158 दर्ज किया गया था। अब घायल की मौत के बाद मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एएसआई सोराज कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि कार्यस्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी खड़ा करती है। अब लोगों की निगाहें पुलिस जांच और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि क्या मृतक के परिवार को न्याय मिलेगा और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः-श्री धनश्री ऑटो ने रचा नया कीर्तिमान, एक साथ 31 टीवीएस राइडर 125 मोटरसाइकिलों की भव्य मास डिलीवरी
अन्य प्रमुख खबरें
-
चाकसू में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
2026-07-22
-
सोशल मीडिया अफवाहों पर सख्ती: थानों से एटीएस तक मजबूत होगी मॉनिटरिंग, हर जिले में बनेगी गोपनीय डायरी
2026-07-22
-
असम में बाढ़ से 25 जिलों के 7,27,506 लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया मदद का भरोसा
2026-07-22
-
श्री धनश्री ऑटो ने रचा नया कीर्तिमान, एक साथ 31 टीवीएस राइडर 125 मोटरसाइकिलों की भव्य मास डिलीवरी
2026-07-22
-
2026-07-22
-
आठ साल से अधूरी सड़क पर फूटा विधायक का गुस्सा, नंगे पैर कीचड़ में उतरकर अधिकारियों को लगाई फटकार
2026-07-22
-
हिमाचल के कांगड़ा में बादल फटा, कई मकान क्षतिग्रस्त, 28 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
2026-07-22
-
असम में बाढ़ से एक दिन में 21 लोगों की मौत, 6101 को नावों से निकाला, सीएम आज करेंगे हवाई सर्वेक्षण
2026-07-22
-
Gonda Goods Train Derails: यूपी के गोंडा में 42 डिब्बों वाली मालगाड़ी हुई डिरेल, मचा हड़कंप
2026-07-22
-
दतिया उपचुनाव की तैयारियां तेज, पोलिंग टीमों को दी गई ट्रेनिंग, फ्लैग मार्च और SVEEP अभियान जारी
2026-07-22
-
2026-07-21
-
सोनभद्र में साइबर ठगी: आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कॉल के बाद पिता के खाते से उड़ाए 32,500 रुपये
2026-07-21
-
झांसी रेंज के सभी थाने आईजी डैशबोर्ड से जुड़े, अब लाइव निगरानी में रहेगी पुलिस की कार्यशैली
2026-07-21
-
चाकसू में रोडवेज बसों के ठहराव की मांग तेज, विधायक रामावतार बैरवा ने आरएसआरटीसी एमडी से की मुलाकात
2026-07-21
-
पुलिस की हाईटेक पहल: अब जिला पुलिस कार्यालय से होगी थानों की जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग
2026-07-21